मुंबई। सोनी सब का शो ‘इत्ती सी ख़ुशी’ अपनी सादगी भरी लेकिन गहराई से जुड़ी कहानी के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है। अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और उनका सामना करने का हौसला लोगों को गहराई से प्रभावित कर रहा है।
ये हैं शो के 4 सबसे भावुक पल:
अन्विता का साहस, जब वह परिवार के लिए बिना झिझक मदद मांगती है।
विराट और अन्विता की बीच की सच्ची बातचीत, जो भरोसे और प्रेम की मिसाल बनी।
अपने लापता पिता की चिंता, जो परिवार के प्रति उसकी संवेदनशीलता दर्शाता है।
दीया और संजय का साथ, जो साबित करता है कि परिवार वही होते हैं जो हर हाल में साथ निभाते हैं।
‘इत्ती सी ख़ुशी’ देखें सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

