नई दिल्ली। पॉप सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म के लिए एक खास गाने “PERFECT” के साथ फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। यह गाना फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के म्यूजिक अल्बम का हिस्सा है, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ गुरु रंधावा भी दिखेंगे। गाने को गुरु रंधावा ने अपनी अनोखी आवाज़ और स्टाइल के साथ प्रस्तुत किया है। गुरु रंधावा, गिल मच्छराई और रॉनी अज्नाली ने मिलकर इस गाने के संगीत और बोल बनाए हैं, जबकि इसका प्रोडक्शन दिलमान ने किया है। वरुण धवन की चुलबुली एक्टिंग और जान्हवी कपूर के शानदार डांस मूव्स ने गाने की एनर्जी को और भी बढ़ा दिया है।
गुरु रंधावा ने कहा, “PERFECT एक मजेदार और एनर्जेटिक गाना है जो सुनते ही आपका मूड बन जाएगा।” वरुण धवन ने बताया कि यह उनका चौथा सहयोग गुरु रंधावा के साथ है और उन्होंने इस गाने को सुनते ही फिल्म में शामिल करने का फैसला किया। जान्हवी कपूर ने भी गाने पर डांस करना बेहद मजेदार बताया।
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।

