‘बिजुरिया’ बना ग्लोबल धमाका! IShowSpeed ने लगाए देसी ठुमके, वरुण धवन का गाना दुनिया भर में छाया

मुंबई। वरुण धवन और जान्हवी कपूर का नया गाना ‘बिजुरिया’ अब सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में धमाल मचा रहा है। इसका सबसे बड़ा सबूत मिला जब इंटरनेट के सबसे पॉपुलर और एनर्जेटिक यूटूबरI ShowSpeed खुद इस गाने पर थिरकते नजर आए। ShowSpeed, जिन्हें उनकी वाइल्ड एनर्जी और ओवर-द-टॉप रिएक्शंस के लिए जाना जाता है, ने ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म के इस गाने को अपना पूरा “Speed ट्रीटमेंट” दे डाला। वायरल वीडियो में वे ना सिर्फ गाने पर जोरदार रिएक्शन देते दिखे, बल्कि भारतीय फैंस के साथ मिलकर ‘बिजुरिया’ पर मस्ती में झूमते भी नजर आए। उनका देसी अंदाज और जबरदस्त डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस कह रहे हैं कि अब ‘बिजुरिया’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक ग्लोबल एंथम बन चुका है।

अब ये साफ है — बिजुरिया ने सरहदें पार कर ली हैं और पूरी दुनिया को झूमने पर मजबूर कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published.