राइज एंड फॉल में आरूष-अशनीर की भिड़ंत, काजोल-ट्विंकल की चुटीली बातें और डबल एलिमिनेशन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई। रियलिटी शो राइज एंड फॉल के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रामा, कॉमेडी और चौंकाने वाले मोड़ ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। एपिसोड की शुरुआत कॉमेडियन किकू शारदा ने ‘मोटा-डॉन’ बनकर धमाकेदार अंदाज़ में की, जहां उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स की मस्ती में खिंचाई की। इसके बाद मंच पर आईं टू मच की होस्ट्स काजोल और ट्विंकल खन्ना, जिन्होंने अपने चुटीले अंदाज़ में कंटेस्टेंट्स पर तंज कसे। ट्विंकल ने कहा, “अब तो लोग राइज एंड फॉल के बारे में बात करके खुद को अपडेटेड समझते हैं।” हालांकि ये मस्ती उस वक्त थोड़ी गर्मा गई जब धनश्री और किकू को कमजोर गेमप्ले को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी।

जनता सवाल राउंड में आरूष और अशनीर ग्रोवर के बीच जबरदस्त बहस हुई। आरूष ने कहा, “मैं अब किसी से ये बातें नहीं सुनूंगा,” जिस पर अशनीर ने पलटवार किया, “तो फिर क्या खेलने आया है? निकल जा।” इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया और अशनीर गुस्से में टावर से बाहर चले गए। वहीं जनता वोटिंग में अर्हुन और आकृति सुरक्षित रहे, लेकिन आहाना कुमरा और अनाया बंगर की एक साथ विदाई ने सभी को चौंका दिया। फिलहाल, वर्कर्स की भूमिका में हैं बाली, अर्हुन, आरूष, अर्बाज़ और आकृति, जबकि धनश्री, आदित्य नारायण, किकू, कुब्रा और नयंदीप बने हुए हैं रूलर्स।

देखिए राइज एंड फॉल रोज़ाना दोपहर 12 बजे Amazon MX Player और रात 10:30 बजे Sony Entertainment Television पर – बिल्कुल मुफ्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published.