दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप की सबसे बड़ी ताकत इसकी अद्वितीय कनेक्टिविटी है, जिसने हजारों परिवारों और निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

वेव सिटी सीधे 14-लेन वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस—वे पर स्थित है। यहां से दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर तक की दूरी मात्र 20-30 मिनट में तय की जा सकती है, जबकि नोएडा के सेक्टर-62 जैसे प्रमुख कमर्शियल हब तक पहुंचने में केवल 15 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा, टाउनशिप के पास से गुजरने वाला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे इसे हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से निर्बाध रूप से जोड़ता है। परिवहन के आधुनिक साधनों के मामले में भी वेव सिटी अग्रणी है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का गाजियाबाद स्टेशन यहां से मात्र 8-10 मिनट की दूरी पर है, जिससे मेरठ और दिल्ली का सफर बेहद तेज हो गया है। इसके अलावा, यूपी मास्टर प्लान 2031 के तहत प्रस्तावित मेट्रो विस्तार और डासना के पास संभावित स्टेशनों ने यहाँ भविष्य की कनेक्टिविटी को और भी मजबूत कर दिया है।

कनेक्टिविटी के अलावा, वेव सिटी की स्मार्ट सिटी सुविधाएं इसे दूसरों से अलग बनाती हैं। वर्तमान में यहां 30,000 से अधिक निवासी रह रहे हैं। पूरे परिसर में 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और एक समर्पित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है। करीब 1,470 एकड़ क्षेत्र केवल हरियाली और पार्कों के लिए सुरक्षित रखा गया है। टाउनशिप के अंदर स्कूल, थाना, अस्पताल और जीपीएस-ट्रैक्ड बस सेवा पहले से ही संचालित है। विशेषज्ञों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाले प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर और एचएच-24 के चौड़ीकरण ने वेव सिटी को न केवल रहने के लिए बल्कि निवेश के लिहाज से भी एनसीआर का सबसे हॉट स्पॉट बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.