स्‍कूट की जुलाई थीमैटिक सेल में पाएँ ₹10,500 से शुरू होने वाले आकर्षक रियायती किराये

  

 सिंगापुर एयरलाइंस की कम लागत वाली एयरलाइन स्‍कूट ने आज 7 से 12 जुलाई 2026 तक चलने वाली ‘स्‍कूट की जुलाई थीमैटिक सेल’ की घोषणा की। इस विशेष सेल के तहत एशिया-प्रशांत और अन्य गंतव्यों में फैले उसके व्यापक नेटवर्क पर आकर्षक किराये उपलब्ध होंगे। इस दौरान ग्राहक भारत से सिंगापुर होते हुए फुकेट के लिए इकोनॉमी क्लास में एकतरफा टिकट मात्र ₹10,500 से शुरू होने वाले किराये पर बुक कर सकेंगे।

ये प्रोमोशनल किराये 1 सितंबर 2026 से 27 मार्च 2027 के बीच की यात्रा के लिए बुकिंग पर उपलब्ध हैं। इस ऑफर के तहत यात्री न्हा ट्रांग (वियतनाम), बैंकॉक और चियांग राय (थाईलैंड), बाली और जकार्ता (इंडोनेशिया) के साथ-साथ सिडनी, मेलबर्न और पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) जैसे रोमांचक गंतव्यों की यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस सीमित अवधि की सेल के साथ अमृतसर, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और दक्षिण भारत के अन्य शहरों से यात्रा करने वाले ग्राहकों को भी शानदार कीमतों पर यादगार छुट्टियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इस सेल के तहत कुछ प्रमुख रियायती किराये इस प्रकार हैं:

  • विशाखापत्तनम से जकार्ता — ₹10,500 से शुरू*
  • कोयंबटूर से कुआलालंपुर — ₹12,000 से शुरू*
  • तिरुवनंतपुरम से न्हा ट्रांग — ₹12,500 से शुरू*
  • तिरुचिरापल्ली से फुकेट — ₹12,500 से शुरू*
  • अमृतसर से ताइपे — ₹17,000 से शुरू*
  • चेन्नई से सिडनी — ₹18,000 से शुरू*

इसके अलावा, सेल के दौरान टिकट बुक करने वाले KrisFlyer सदस्य अपनी स्‍कूट उड़ानों पर माइल्स भी कमा सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा और भी अधिक लाभदायक बन जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.