पंजाब विश्वविद्यालय में बजा अभाविप के जीत का डंका, दिल्ली में जोरदार जश्न

New Delhi  : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली प्रांत के कार्यकर्ताओं ने पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मिले ऐतिहासिक जीत पर जोरदार जश्न मनाया। गौरतलब हो कि अभाविप के उम्मीदवार अंकित बिधान ने पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 3143 मत प्राप्त करके 506 वोट से की शानदार एवं निर्णायक जीत हासिल की। अभाविप पर लगातार दूसरे बार भरोसा जताने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों का हृदयतल से आभार। यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, यह उन हजारों विद्यार्थियों के विश्वास की जीत है, जिन्होंने चुनाव के दौरान फैलाए गए भ्रम, झूठे प्रचार और नकारात्मक नैरेटिव के बजाय अपने अनुभव और अपने विवेक पर भरोसा किया।

गौरतलब हो कि विद्यार्थी परिषद ने लगातार दूसरी बार छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है पिछले वर्ष पंजाब विश्वविद्यालय में अभाविप के गौरववीर सोहेल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। छात्रों ने आज दुबारा यह स्पष्ट कर दिया कि पंजाब विश्वविद्यालय की राजनीति में डर, दबाव, झूठ और शोर से ज्यादा छात्रहितों ले लिए किए गए कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस ऐतिहासिक जीत पर अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दुनिया देख रही है दम, पीयू जीत चुके हैं हम और पंजाब विश्वविद्यालय तो झांकी है दिल्ली विश्वविद्यालय अभी बाकी है। पंजाब विश्वविद्यालय के जेन-जी ने अभाविप पर भरोसा जताकर भ्रामक खबरें फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है। आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी जेन-जी अभाविप को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.