नई दिल्ली: भारत के विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को आवासीय रूफटॉप सोलर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Freyr Energy ने अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस साझेदारी के साथ कंपनी ने ‘Solar Ho, Toh Freyr Ho!’ नाम से देशव्यापी अभियान भी शुरू किया है।
इस अभियान का उद्देश्य भारतीय परिवारों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें लंबे समय तक भरोसेमंद सोलर पार्टनर चुनने का संदेश देना है। कंपनी का कहना है कि रूफटॉप सोलर करीब 30 वर्षों का निर्णय है, इसलिए केवल सिस्टम लगाने वाली नहीं, बल्कि लंबे समय तक सेवा देने वाली कंपनी का चुनाव महत्वपूर्ण है।
40 से अधिक शहरों में 20 हजार से ज्यादा सोलर सिस्टम
Freyr Energy के अनुसार, कंपनी पिछले एक दशक से अधिक समय से भारत में रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी ने 40 से अधिक शहरों में 20,000 से ज्यादा सोलर सिस्टम डिजाइन, फाइनेंस, इंस्टॉल और सर्विस किए हैं।
कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए ऐप, सेल्फ-क्लीनिंग सोलर सिस्टम और सोलर एक्सपीरियंस सेंटर जैसी कई पहल भी शुरू की हैं।
PM Surya Ghar योजना से बढ़ा रूफटॉप सोलर का दायरा
कंपनी ने कहा कि PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के चलते देश में लाखों परिवार पहली बार रूफटॉप सोलर की ओर बढ़ रहे हैं। पात्र परिवारों को सरकार की ओर से ₹78,000 तक की सब्सिडी उपलब्ध हो सकती है। इसके अलावा, कम और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर फाइनेंसिंग विकल्प शुरुआती आर्थिक बोझ को कम करने में मदद कर सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, सोलर सिस्टम कई दशकों तक काम करने के लिए लगाया जाता है। ऐसे में परिवारों के सामने केवल सोलर अपनाने का सवाल नहीं, बल्कि किस कंपनी पर लंबे समय तक भरोसा किया जाए, यह भी महत्वपूर्ण है। ‘Solar Ho, Toh Freyr Ho!’ अभियान इसी संदेश को केंद्र में रखता है।
रोहित शर्मा बोले- स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की दिशा में कदम
Freyr Energy के साथ जुड़ाव पर रोहित शर्मा, जिनका प्रबंधन RISE Worldwide द्वारा किया जाता है, ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण लंबे समय से उनके लिए महत्वपूर्ण रहा है। उनके मुताबिक, रूफटॉप सोलर परिवारों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अवसर देता है और इस यात्रा के लिए भरोसेमंद साझेदार जरूरी है।
रोहित शर्मा ने कहा कि वह इस अभियान का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने और स्वच्छ एवं टिकाऊ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर उत्साहित हैं।
कंपनी ने रोहित को बताया स्वाभाविक पसंद
Freyr Energy के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ मर्दा ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारतीय घरों के लिए रूफटॉप सोलर के क्षेत्र में बेहतर मानक स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने क्रिकेट में अपने करियर के दौरान निरंतर उच्च प्रदर्शन और नए मानक स्थापित किए हैं, इसलिए उन्हें कंपनी के पहले ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुनना स्वाभाविक था।
कंपनी की को-फाउंडर और डायरेक्टर राधिका चौधरी ने कहा कि जब कोई परिवार अपनी छत पर सोलर सिस्टम लगाता है, तो वह अगले कई वर्षों के लिए कंपनी पर भरोसा करता है। ‘Solar Ho, Toh Freyr Ho!’ इसी भरोसे को पांच शब्दों में व्यक्त करता है।
Freyr Energy के मार्केटिंग हेड राजन महालिंगम ने कहा कि अभियान का लक्ष्य रूफटॉप सोलर पर विचार करने वाले परिवारों के बीच Freyr Energy को भरोसेमंद विकल्प के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की निरंतरता और भरोसे की छवि कंपनी के ग्राहक वादे से मेल खाती है और अभियान को व्यापक स्तर पर लोगों से जोड़ने में मदद करेगी।

