राहुल गांधी के नेतृत्व का ही है कमाल : सरफराज सिद्दीकी

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जिस प्रकार से अपना विजयी पताका लहराया है, वह कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के लिए नए साल का तोहफा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के एक साल पूरा करने पर इससे बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़त बनाते हुए मध्य प्रदेश में भी भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। वहीं, तेलंगाना में भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति में सुधार किया है।

एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि यह चुनाव परिणाम इस बात को साबित करता है कि आप सही मन से जनता के लिए काम करेंगे, तो जनता आपको सेवा का अवसर जरूर देगी। उन्होंने कहा कि ठीक एक साल पहले ग्यारह दिसंबर को ही नाम वापस लेने का वक्त खत्म होने के बाद राहुल गांधी को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पिछले एक साल में राहुल गांधी ने संगठन में कई बदलाव किए। पार्टी के अंदर और बाहर इन निर्णयों को लेकर कई सवाल भी उठे, पर इस एक साल में राहुल गांधी खुद को साबित करने में सफल रहे हैं।

कांग्रेस नेता एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जिस प्रकार से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम जनता, किसान और जनसरोकारों की बात की, जनता ने स्वयं को कांग्रेस से जुड़ा पाया। इन राज्यों के चुनाव परिणामों से साफ है कि कांग्रेस मतदाताओं का भरोसा जीतने में काफी हद तक सफल रही है। पार्टी अब इस जीत को राज्यों के नेतृत्व के अधिक केंद्र सरकार की विफलता के तौर पर पेश करेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इन चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल माना जाता है। इससे लोकसभा के संकेत साफ हैं। विधानसभा चुनाव परिणामों से कांग्रेस उत्साहित है। एक सवाल के जवाब में एडवोकेट सरफराज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि इसके साथ कांग्रेस अपनी आक्रामकता को बरकरार रखते हुए इस प्रदर्शन को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जीत के तौर पर पेश करना होगा। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान जिन मुद्दों को उठाते रहे हैं, उन्हें और मजबूती के साथ लोगों के बीच रखना होगा। हालांकि, इन चुनाव परिणाम से साफ है कि किसान और युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। पर इस भरोसे को बनाए रखने के लिए पार्टी की जिन राज्यों में सरकार है, वहां लोगों खासकर किसानों और युवाओं से किए वादों को फौरन पूरा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.