नई दिल्ली। मध्य प्रदेश। सच है कि वाकई कुछ खास है आप में। लेकिन कभी पहचाना नहीं आपने। कारण आपमें सीरत भी है और सूरत भी। अब मन नहीं मसोसिए, क्योंकि अभी देर नहीं हुई। आपकी अनदेखी व अनजानी खूबियों को मंच प्रदान करता तूलिका मिसेज एम.पी. 2019। भोपाल में आॅडिशन के लिए तूलिका मिसेज एम.पी. 2019 मंच तैयार किया है। इसके लिए 24 फरवरी को ठीक दोपहर के 12 बजे एयर किचिन रेस्टोरेंट पिपुल्स मॉल में आएं। बता दें कि जजेस तथा अतिथियों के लिए समय दोपहर 1बजे, प्रेस प्रतिनिधियों के लिए समय 3बजे का समय है। तो फिर देर किस बात की आप सभी तैयारियां शुरू कर दें। कल आप सभी ठीक 12बजे तक पहुंच जाएं, ताकि ऑडिशन व ग्रूमिंग की तैयारी एकसाथ हो जाए। खास बात यह है कि कल तूलिका की तरफ से ही ग्रूमिंग क्लास भी दी जाएगी। बस, आपको समय पर आना है और पारंपरिक वेशभूषा पहननी है।

