नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी के 15 स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी कर दी। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि चुनाव में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन औेर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह सहित लगभग 40 स्टार प्रचारक दिल्ली और अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग की मंजूरी के लिये भेजी जायेगी।
जल्द ही प्रचारकों की अगली सूची भी जारी होगी। उन्होंने बताया कि इस सूची में आप के राज्यसभा सदस्य एन डी गुप्ता, सुशील गुप्ता, लोकसभा सदस्य भगवंत मान और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिये 12 मई को मतदान होगा।