नई दिल्ली। जैसे जैसे दिल्ली नगर निगम चुनाव का समय आएगा, आरोप प्रत्यारोप का दौर बढता रहेगा। बुराडी विधानसभा क्षेत्र के नंगली पुना गांव में आम आदमी पार्टी के नेता राजबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार व्याप्त है, उसके कारण ही लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें आ रही है। खासकर निगम कर्मचारियों का वेतन आदि भी रूक जात है। लेकिन भाजपा कहती है कि दिल्ली सरकार उसका पैसा नहीं दे रही है।
आप नेता राजबीर सिंह ने दिल्ल नगर निगम के तेरह सौ करोड रुपये के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक जनसभा आयोजित की। इसमें गांव और आसपास के लोग सम्मिलित हु थे। इसमें वक्ताओं ने इस भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। आप नेता राजबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार लगातार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। इसमें हर व्यक्ति का सहयोग अपेक्षित है। जिस प्रकार से दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर है, उससे जनता संतुष्ट है। लोगों को पानी बिजली में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। क्षेत्र के विधायक संजीव झा लगातार लोगों के संपर्क में रहते हैं। आप नेता ने लोगों से आह्वान किया कि अगले साल जब नगर निगम का चुनाव होगा, तो भाजपा के कार्यकाल और भ्रष्टाचार को याद रखें। उसके बाद ही अपना प्रतिनिधि चुनें।