अजय बंसल को मिली भाजपा में जिम्मेदारी, किसानों की आवाज करेंगे बुलंद

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अजय बंसल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर युवा किसान समिति से अपना नाता जोडा है। भाजपा किसान मोर्चा के युवा किसान समिति में बतौर राष्ट्ीय सचिव अपना योगदान देंगे। किसान मोर्चा के राष्ट्ीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह मस्त की अनुशंसा पर उन्हें यह पदभार दिया गया है।
भाजपा में मिली इस जिम्मेदारी के बाद अजय बंसल कहते हैं कि हमारा देश किसानों का देश है। हमारी अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। बेशक हम लोग शहर में आकर जीवनयापन कर रहे हैं, लेकिन मूल तो गांव में बसता है। ,खेत-खलिहान से ही विकास का रास्ता गुजरता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित के लिए लगातार निर्णय ले रहे हैं, उससे प्रभावित होकर ही मैंने किसानों के साथ काम करने का फैसला लिया है। किसान खुशहाल है, तो हम खुशहाल हैं।
अपनी निुयक्ति के बाद अजय बंसल ने किसान मोर्चा के महामंत्री सुधीर त्यागी, कार्यालय प्रभारी सुधीर झा, युवा किसान समिति के संयोजक शक्ति सिंह, राष्ट्ीय मीडिया समन्वयक अनंत अमित सहित मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया है। अजय बंसल कहते हैं कि बुराडी क्षेत्र में आज भी किसान हैं। उनके साथ और उनकी बेहतरी के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.