शोभायात्राओं पर हमलों में ममता व उनके पार्टी की भूमिका की भी हो जांच: विहिप
नई दिल्ली। कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राओ पर किए गए हिंसक हमलों को एनआईए द्वारा जांच के आदेश का विश्व हिंदू परिषद स्वागत ने स्वागत किया …
Harpal ki khabar
नई दिल्ली। कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राओ पर किए गए हिंसक हमलों को एनआईए द्वारा जांच के आदेश का विश्व हिंदू परिषद स्वागत ने स्वागत किया …
नई दिल्ली। हज़रत पीर नूर सतगुर बाबा, बड़ी दरगाह, नवसारी के 1235 साल पूरे होने के विशेष उरुस अवसर पर। अमिताभ बच्चन, सलमान खान अभिनीत फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो जैसी फ़िल्म के निर्देशक रूमी जाफरी, ऎक्टर राकेश बेदी ने डॉली तोमर, रजनीश दुबे और निर्माता खुर्रम सय्यद के एक बेहद रूहानी और सूफी गीत “इमाम-ए-हिंद” को मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में लॉन्च किया। डीके ओमशील प्रोडक्शंस यूएसए और ओमशील प्रोडक्शन द्वारा इस गीत को रिलीज किया गया है। यहां इस डिवोशनल सॉन्ग को दिखाया गया जिसे सभी ने बहुत पसन्द किया। इस अवसर पर यहाँ एक कवि सम्मेलन भी हुआ जिसमें दीप्ति मिश्रा, नजर बिजनौरी, राकेश बेदी और अल्तमश अब्बास ने अपनी शायरी सुनाई। जिसका आयोजन नजर बिजनौरी जी, हम फेस्ट और ओमशील प्रोडक्शन के सहयोग से किया गया था। प्रोडक्शन टीम से कैमरामैन पी जॉन विजि, क्रिएटिव हेड कवीरा अर्जुन और एसोसिएट डायरेक्टर देवू नामदेव उपस्थित थे। चीफ गेस्ट लेखक निर्देशक रूमी जाफरी ने कहा कि इमाम ए हिन्द के लिए मैं निर्माता खुर्रम सय्यद, ऎक्टर डायरेक्टर रजनीश दुबे और ऎक्ट्रेस डॉली तोमर को बहुत मुबारकबाद देता हूँ। हमारे देश मे सूफी संतों की महान परंपरा रही है और इस एल्बम के जरिये उसी परम्परा को आगे बढ़ाया गया है। यह दिल और रूह को सुकून पहुंचाने वाला एक गीत है। निर्देशक रजनीश दुबे ने बताया कि इस रूहानी गीत को गुजरात के नवसारी में स्थित हजरत पीर नूर सतगोर बाबा की बड़ी दरगाह पर शूट किया गया है। इसके वीडियो में मेरे अलावा डॉली तोमर और मोंटी सैयद का नाम ज़िक्र के काबिल है। डॉली तोमर ने कहा कि इस गीत की शूटिंग के अनुभव हम सब के लिए बड़ा प्रभावी और यादगार रहा। मुझे इस्लाम के बारे में काफी कुछ जानने समझने का मौका मिला। साथ ही देश की गंगा जमना संस्कृति की गहराई और इसकी महानता का अंदाजा हुआ। मैं रूमी जाफरी का भी शुक्रिया अदा करती हूं कि इतने महान लेखक निर्देशक हमारे इस म्युज़िक लॉन्च इवेंट पर आए और अपनी कीमती राय भी दी। गौरतलब है कि ओमशील प्रोडक्शन एक ऐसी भारतीय प्रोडक्शन हाउस है, जो फिल्म्स, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण करती है और इसकी एक शाखा अमरीका में भी है, जिसका नाम डीके ओमशील प्रोडक्शन है। इसके प्रमुख डॉली तोमर और खुर्रम सैयद हैं। डॉली तोमर ने आगे कहा कि ओमशील प्रोडक्शन इस सूफी गीत के बाद इस साल एक फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” भी लेकर आ रहा है, जो सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक नॉवेल पर आधारित इस फ़िल्म को मध्य प्रदेश में फ़िल्माया गया है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस एल्बम के निर्माता खुर्रम सय्यद, डॉली तोमर हैं, सह निर्माता अंसार ए मोहम्मद और मोंटी सय्यद हैं। यहां गेस्ट के रूप में सय्यद लईक अहमद और रहमान अली भी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली। श्रेष्ठ धाविका रहीं पी टी उषा का सम्मान हाॅकी कप्तान संदीप सिंह की तरह दिलों में था लेकिन जब से संदीप सिंह पर महिला कोच ने यौन उत्पीड़न …
नई दिल्ली। फिल्म उद्योग में भाई नाम से बेहद लोकप्रिय मेगा स्टार सलमान खान भारतीय मनोरंजन उद्योग की ब्लॉकबस्टर शख़्सियतों में से एक हैं। सिने उद्योग के दिग्गज ने तीन …
नई दिल्ली। सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सैमसंग इंडिया द्वारा एक एजुकेशन एंड इनोवेशन रोड शो आयोजित किया गया। इस रोड शो में जोश से भरपूर कॉलेज के 500 युवा …
नई दिल्ली। इबलु रेंज का उत्पादन करने वाली गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने शाहदरा, नई दिल्ली में अपने नये शोरूम- संतोष टायर्स एण्ड व्हील्स का उद्घाटन किया है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक …
नई दिल्ली। थालस ने २०२३ थालस डेटा थ्रेट रिपोर्ट को जारी करने की घोषणा की है, जो १८ देशों में लगभग ३००० आईटी और सुरक्षा पेशेवरों के बीच किए …
नई दिल्ली। बड़े प्रेम व श्रद्धा से बनाई दादा लखमी फिल्म यशपाल शर्मा की लाख कोशिशों के बावजूद आर्थिक घाटे का बुरी तरह शिकार हुई । यह रहस्योद्घाटन किसी और …
गुड़गांव। देश में रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के अंतर्गत देश की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग और डिजिटल समाधान कंपनी इंटेलीस्मार्ट (IntelliSmart) इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमिटेड को 67 लाख स्मार्ट प्रीपेड …
पटना। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को गुरुवार सुबह चार बजे ही सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया। भीड़ जमा होने की आशंका के …