कांग्रेस की हुई जीत, वसुंधरा को चुनौती

जयपुर। हालात बुरे हैं और वसुंधरा को पता है कि आगे उनकी कहानी खत्म है तो वह खुद भी 2019 के लिए कोई बेहतर काम नही कर रही।उनको पिछले साल ही हटाने की नीति मोदी शाह ने तय की थी-पर आंतरिक ताकत से राजे का कुराज चलता रहा।खुद तो जाना उनका तय है पर बीजेपी का बहुत अधिक नुकसान करके खत्म होगा सिंधिया राज।अगर भाजपा राजस्‍थान की तीनों सीटें हारती है तो यह उसके लिए बड़ा झटका होगा। राज्‍य में सत्‍ताधारी भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां की सभी 25 सीटें जीती थीं।
ताजा अपडेट के अनुसार, मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्ति सिंह को 12,976 मतों से हरा दिया है। अलवर में कांग्रेस को अब तक 4,56,092 मत प्राप्‍त हुए हैं वहीं, अजमेर में कांग्रेस उम्‍मीदवार को 3,46,416 मत मिले हैं। दोनों जगह कांग्रेस ने भारी बढ़त हासिल कर रखी है। राजस्‍थान के अलवर में भाजपा के जसवंत सिंह यादव का मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह यादव से है, जबकि अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को भाजपा के राम स्वरूप लांबा से चुनौती मिल रही है। अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा 45,321 से ज्‍यादा वोटों से आगे हैं। वहीं, अलवर में करण सिंह यादव 1,11,209 वोटों से आगे चल रहे हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उपचुनाव के ये नतीजे 2019 लोकसभा चुनाव की झलक हैं। गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, “यह उपचुनाव भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ हैं।”
पश्चिम बंगाल के नोआपारा, जहां कांग्रेस विधायक मदुसूदन घोष के निधन के चलते उपचुनाव हुआ, तृणमूल के सुनील सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63,000 से ज्यादा वोटों से मात दे दी। उलुबेरिया में तृणमूल की सजदा अहमद जो दिवगंत सांसद सुल्‍तान अहमद की बेवा हैं, वे भाजपा के अनुपम मलिक से 3,69,404 मतों से आगे हैं।
– कांग्रेस राजस्‍थान के उपचुनावों में क्‍लीन स्‍वीप करने को तैयार है। अलवर में कांग्रेस उम्‍मीदवार ने अब तक 1,11,09 वोट्स मिले हैं। यहां पर मतगणना का 64.87 फीसदी हिस्‍सा पूरा हो चुका है। मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर पार्टी कब्‍जा कर चुकी है। अजमेर में पार्टी ने अच्‍छी-खासी लीड ले रखी है। उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस की उम्‍मीदवार निकटतम भाजपा प्रतिद्वंदी से अब 3,69,404 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा मुख्‍य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है। इस सीट पर 40 फीसदी से ज्‍यादा मुस्लिम आबादी है और यहां से मुस्लिम उम्‍मीदवार दशकों से जीतते आए हैं।
मांडलगढ़ में 21 में से 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां कांग्रेस के विवेक धाकड़ को अब तक 55,782 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के शक्ति सिंह को 55,200 वोट। कांग्रेस यहां पर 282 वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस अब राजस्‍थान की सभी सीटों पर लीड कर रही है। अजमेर में कांग्रेस को अब तक 108161 वोट मिले जबकि बीजेपी को 85510। यहां कांग्रेस 22651 मतों से आगे है। अलवर में कांग्रेस ने 172535 मत हासिल किये हैं, जबकि बीजेपी को 133289 वोट मिले हैं। कांग्रेस की बढ़त 39,246 मतों की है। मांडलगढ़ में कांग्रेस को 35166 वोट, बीजेपी को 35050 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस 116 वोट से आगे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.