सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘मेरे साईं : श्रद्धा और सबुरी’ अपनी प्रभावशाली कहानी के साथ लंबे समय से दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इस शो में जहां शिर्डी के लोग औद्योगिकरण के चलते हुए नए बदलाव के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं, वहीं साईं बाबा (तुषार दल्वी) उन्हें सही राह दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देखिए मेरे साईं : श्रद्धा और सबुरी, हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर। पिछले दो दशकों से फिल्मों और टेलीविजन शोज़ में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा चुकीं एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा अब ‘मेरे साईं’ में देवी लक्ष्मी के किरदार के साथ …