अरविंद केजरीवाल से आज सीबीआई करेगी पूछताछ

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आज (रविवार) कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने केजरीवाल को जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए पूर्वाह्न 11बजे मुख्यालय में तलब किया है। आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए कुछ डीलरों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी । हालांकि, आम आदमी पार्टी इस आरोप को खारिज करती रही है। केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सीबीआई मुख्यालय जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.