समाज को समग्रता में देखने की दृष्टि थी पंडित दीन दयाल उपाध्याय में

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पुण्यतिथि पर विशेष। पुण्यतिथि पर -निष्काम कर्मयोगी पं.दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करते हुए।

जिस दौर में विश्व में पूंजीवाद बनाम साम्यवाद और समाजवाद का द्वंद्व चरम पर था, उसी दौर में पण्डितजी ने एकात्म मानव दर्शन को विश्व के समक्ष प्रस्तुत कर, समकालीन दार्शनिकों, चिन्तकों व नीति वेत्ताओं को चमत्कृत कर दिया था। यही विचार जनसंघ का व प्रकारान्तर में भारतीय जनता पार्टी की आत्मा बना। पण्डितजी ने इस विचार को जिस सरलता से समझाया वैसी अध्यात्म दृष्टि दुर्लभ है। एकात्म दर्शन की व्याख्या करते हुए उन्होंने लिखा- जीवन की विविधता अन्तमूर्त एकता का आविष्कार है और इसलिए उनमें परस्परानुकूलता तथा परस्पर पूरकता है। बीज की एकता ही पेड़ के मूल, तना, शाखाएं, पत्ते फूल और फल के विविध रूप में प्रकट होती है। इन सबके रंग, रूप तथा कुछ न कुछ मात्रा में गुण में भी अन्तर होता है। फिर भी उनके बीज के साथ के एकत्व के सम्बन्ध को हम सहज पहचान सकते है।

धनंजय गिरि

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्वतंत्र भारत के सबसे तेजस्वी, तपस्वी व यशस्वी चिन्तक हैं। उनके चिन्तन के मूल में लोकमंगल और राष्ट्र का कल्याण सन्निहित है। उन्होंने राष्ट्र को धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का सनातन पुंज बताते हुए राजनीति की नयी व्याख्या की। वे पण्डितजी, गांधी, तिलक और सुभाष की परम्परा के वाहक थे। वे दलगत व सत्ता की राजनीति से ऊपर उठकर वास्तव में एक ऐसे राजनीतिक दर्शन को विकसित करना चाहते थे जो भारत की प्रकृति व परम्परा के अनुकूल हो और राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति करने में समर्थ हो अपनी व्याख्या को उन्होंने एकात्म मानव दर्शन का नाम दिया। यही दर्शन १९६४ में जनसंघ के ग्वालियर अधिवेशन में अंगीकार किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया। वे भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मज़हब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का ज़िम्मेदार मानते थे। वह हिन्दू राष्ट्रवादी तो थे ही, इसके साथ ही साथ भारतीय राजनीति के पुरोधा भी थे। दीनदयाल की मान्यता थी कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति हैं। दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक एकात्म मानववाद (इंटीगरल ह्यूमेनिज्म) है जिसमें साम्यवाद और पूंजीवाद, दोनों की समालोचना की गई है। एकात्म मानववाद में मानव जाति की मूलभूत आवश्यकताओं और सृजित क़ानूनों के अनुरुप राजनीतिक कार्रवाई हेतु एक वैकल्पिक सन्दर्भ दिया गया है।
दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को ब्रज के पवित्र क्षेत्र मथुरा ज़िले के छोटे से गाँव ‘नगला चंद्रभान’ में हुआ था। दीनदयाल के पिता का नाम ‘भगवती प्रसाद उपाध्याय’ था। इनकी माता का नाम ‘रामप्यारी’ था जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। रेल की नौकरी होने के कारण उनके पिता का अधिक समय बाहर बीतता था। उनके पिता कभी-कभी छुट्टी मिलने पर ही घर आते थे। थोड़े समय बाद ही दीनदयाल के भाई ने जन्म लिया जिसका नाम ‘शिवदयाल’ रखा गया। पिता भगवती प्रसाद ने अपनी पत्नी व बच्चों को मायके भेज दिया। उस समय दीनदयाल के नाना चुन्नीलाल शुक्ल धनकिया में स्टेशन मास्टर थे। मामा का परिवार बहुत बड़ा था। दीनदयाल अपने ममेरे भाइयों के साथ खाते-खेलते बड़े हुए। वे दोनों ही रामप्यारी और दोनों बच्चों का ख़ास ध्यान रखते थे।
3 वर्ष की मासूम उम्र में दीनदयाल पिता के प्यार से वंचित हो गये। पति की मृत्यु से माँ रामप्यारी को अपना जीवन अंधकारमय लगने लगा। वे अत्यधिक बीमार रहने लगीं। उन्हें क्षय रोग हो गया। 8 अगस्त सन् 1924 को रामप्यारी बच्चों को अकेला छोड़ ईश्वर को प्यारी हो गयीं। 7 वर्ष की कोमल अवस्था में दीनदयाल माता-पिता के प्यार से वंचित हो गये। सन् 1934 में बीमारी के कारण दीनदयाल के भाई का देहान्त हो गया।
गंगापुर में दीनदयाल के मामा ‘राधारमण’ रहते थे। उनका परिवार उनके साथ ही था। गाँव में पढ़ाई का अच्छा प्रबन्ध नहीं था, इसलिए नाना चुन्नीलाल ने दीनदयाल और शिबु को पढ़ाई के लिए मामा के पास गंगापुर भेज दिया। गंगापुर में दीना की प्राथमिक शिक्षा का शुभारम्भ हुआ। मामा राधारमण की भी आय कम और खर्चा अधिक था। उनके अपने बच्चों का खर्च और साथ में दीना और शिबु का रहन-सहन और पढ़ाई का खर्च करनी पड़ती थी।
सन 1926 के सितम्बर माह में नाना चुन्नीलाल के स्वर्गवास की दुखद सूचना मिली। दीना के मन पर गहरी चोट लगी। इस दुख से उभर भी नहीं पाए थे कि मामा राधारमण बीमार पड़ गए। वैद्यों ने बताया कि उन्हें टी.बी. की बीमारी हो गई है। उनका बचना कठिन है। वैद्यों ने औषधि देने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति में क्या किया जाए, यही समस्या थी। लखनऊ में उनके एक सम्बन्धी रहते थे। उनके पास से राधारमण का बुलावा आया। लखनऊ में इलाज की अच्छी व्यवस्था थी। किन्तु उन्हें वहाँ कौन ले जाए, यही समस्या थी। कहीं यह छूत की बीमारी किसी और को न लग जाए, इसी से सब उनके पास जाने से भी डरते थे। दीना बराबर मामा की सेवा में लगा रहता था। मामा के मना करने पर भी वह नहीं मानता था। मामा का लड़का बनवारीलाल भी दीना के साथ पढ़ता था, किन्तु अपने पिता के पास जाने में वह भी छूत की बीमारी से डरता था। दीना की आयु इस समय ग्यारह-बारह वर्ष की थी। वह अपने मामा को लखनऊ ले जाने के लिए तैयार हुआ। मामा ने बहुत मना किया। दीना नहीं माना। अन्त में मामा को दीना की बात माननी ही पड़ी। लखनऊ में मामा का उपचार आरम्भ हुआ। दीना ने डटकर मामा की सेवा की। उसकी परीक्षा भी पास आ रही थी। किन्तु उसे मामा की सेवा के अलावा और कोई ध्यान नहीं था। परीक्षा का ध्यान आते ही मामा ने दीना को गंगापुर भेज दिया। दीना पढ़ भी नहीं सका था। किन्तु होनहार बिरवान के होत चीकने पात वाली कहावत को उसने चरितार्थ कर दिया। दीना ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सभी के लिए आश्चर्य और प्रसन्नता की बात थी। दीना को कोट गाँव जाना पड़ा। गंगापुर में आगे की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी। कोट गाँव में उसने पाँचवीं कक्षा में प्रवेश लिया। वहाँ भी वह पढ़ाई में प्रथम ही रहता था। राजघर जाकर आठवीं और नवीं कक्षा पास की। दीना के पास पढ़ने के लिए पुस्तकें नहीं थीं। दीनदयाल के मामा का लड़का भी उसके साथ पढ़ता था। जब ममेरा भाई सो जाता या पढ़ाई नहीं करता था। तब दीना उसकी पुस्तकों से पढ़ लेता था। अब दीना नवीं कक्षा में था। दीनदयाल को फिर भारी दुःख का सामना करना पड़ा। उसका छोटा भाई शिबु भी टाइफाइड होने से चल बसा। दीना को गहरा दुःख हुआ। दोनों भाइयों में बहुत अधिक प्यार था। नवीं कक्षा पास करने के बाद दीना राजघर से सीकर गया। वहाँ भी उसने अपने अध्यापकों पर अपनी बुद्धि, लगन और परिश्रम की धाक जमा दी। सभी उसे बहुत प्यार करते थे। हाईस्कूल की परीक्षा से कुछ माह पूर्व दीना बीमार पड़ गया। हाईस्कूल की परीक्षा आरम्भ हो गई। दीना ने अच्छी तरह अपने प्रश्नपत्र किए। दीनदयाल न केवल परीक्षा में प्रथम आया बल्कि कई विषयों में एक नया रिकार्ड भी बनाया। उसकी रेखागणित की उत्तर-पुस्तिका कितने ही वर्षों तक नमूने के रूप में रखी गई।
जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता दीनदयालजी का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुर्नरचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टी प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। दीनदयालजी को जनसंघ के आर्थिक नीति के रचनाकार बताया जाता है। आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य समान्य मानव का सुख है या उनका विचार था। विचार –स्वातंत्रय के इस युग में मानव कल्याण के लिए अनेक विचारधारा को पनपने का अवसर मिला है। इसमें साम्यवाद, पूंजीवाद , अन्त्योदय, सर्वोदय आदि मुख्य हैं, किन्तु चराचर जगत को सन्तुलित , स्वस्थ व सुंदर बनाकर मनुष्य मात्र पूर्णता की ओर ले जा सकने वाला एकमात्र प्रक्रम सनातन धर्म द्वारा प्रतिपादित जीवन – विज्ञान, जीवन –कला व जीवन–दर्शन है।
संस्कृतिनिष्ठा दीनदयाल जी के द्वारा निर्मित राजनैतिक जीवनदर्शन का पहला सुत्र है उनके शब्दों में- “ भारत में रहनेवाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उनकी जीवन प्रणाली ,कला , साहित्य , दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृतिमें निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा ।
“वसुधैव कुटुम्बकम” हमारी सभ्यता से प्रचलित है। इसी के अनुसार भारत में सभी धर्मो को समान अधिकार प्राप्त हैं। संस्कृति से किसी व्यक्ति ,वर्ग , राष्ट्र आदि की वे बातें जो उनके मन,रुचि, आचार, विचार, कला-कौशल और सभ्यता का सूचक होता है पर विचार होता है। दो शब्दों में कहें तो यह जीवन जीने की शैली है। भारतीय सरकारी राज्य पत्र (गज़ट) इतिहास व संस्कृति संस्करण मे यह स्पष्ट वर्णन है की हिन्दुत्व और हिंदूइज़्म एक ही शब्द हैं तथा यह भारत के संस्कृति और सभ्यता का सूचक है। उपाध्यायजी पत्रकार तो थे ही चिन्तक और लेखक भी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि जिस धारा में वह भारतीय राजनीति को ले जाना चाहते थे वह धारा हिन्दुत्व की थी जिसका संकेत उन्होंने अपनी कुछ कृतियों में ही दे दिया था। तभी तो कालीकट अधिवेशन के बाद विश्व भर के मीडिया का ध्यान उनकी ओर गया।
भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक दर्शन – उपाध्याय राजनीतिक दर्शन एकात्म मानववाद की कल्पना की. एकात्म मानववाद के दर्शन शरीर, मन और बुद्धि और हर इंसान की आत्मा का एक साथ और एकीकृत कार्यक्रम की वकालत. सामग्री की एक संश्लेषण और आध्यात्मिक, व्यक्तिगत और सामूहिक है जो एकात्म मानववाद, का उनका दर्शन करने के लिए इस सुवक्ता गवाही देता है. राजनीति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में, वह व्यावहारिक और पृथ्वी के नीचे था. उन्होंने कहा कि भारत के लिए आधार के रूप में गांव के साथ एक विकेन्द्रित राजनीति और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कल्पना।
दीनदयाल उपाध्याय एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत व्यक्तिवाद, लोकतंत्र, समाजवाद, साम्यवाद, पूंजीवाद आदि जैसे पश्चिमी अवधारणाओं पर भरोसा नहीं कर सकते विश्वास है कि और वह आजादी के बाद भारतीय राजनीति में इन सतही पश्चिमी नींव पर उठाया गया है कि देखने का था और निहित नहीं था हमारी प्राचीन संस्कृति के कालातीत परंपराओं में. उन्होंने कहा कि भारतीय मेधा पश्चिमी सिद्धांतों और विचारधाराओं से घुटन और फलस्वरूप वृद्धि और मूल भारतीय सोचा के विस्तार पर एक बड़ी अंधी गली वहां गया हो रही थी कि देखने का था. वह एक ताजा हवा के लिए एक तत्काल सार्वजनिक ज़रूरत नहीं थी।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का स्वागत किया लेकिन यह भारतीय आवश्यकताओं के अनुरूप करने के लिए अनुकूलित किया जाना चाहता था. दीनदयाल एक रचनात्मक दृष्टिकोण में विश्वास करते थे. उन्होंने कहा कि यह सही था जब उसके अनुयायियों की सरकार के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया और यह गलती जब निडर होकर विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि सब कुछ ऊपर राष्ट्र का हित रखा. उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित परिस्थितियों में मृत्यु हो गई और मुगल सराय रेलवे यार्ड में 11 फ़रवरी 1968 को मृत पाया गया था. निम्नलिखित गर्मजोशी कॉल वह उनके कानों में अभी भी बजता है, कालीकट सत्र में प्रतिनिधियों के हजारों करने के लिए दिया।
हम नहीं किसी विशेष समुदाय या वर्ग का नहीं बल्कि पूरे देश की सेवा करने का वादा कर रहे हैं. हर ग्रामवासी हमारे शरीर के हमारे रक्त और मांस का खून है. हम उनमें से हर एक वे भारतमाता के बच्चे हैं कि गर्व की भावना को दे सकते हैं जब तक हम आराम नहीं करेगा. हम इन शब्दों के वास्तविक अर्थ में भारत माता सुजला, सुफला (पानी के साथ बह निकला और फलों से लदे) करेगा. दशप्रहरण धरणीं दुर्गा (उसे 10 हथियारों के साथ मां दुर्गा) के रूप में वह बुराई जीतना करने में सक्षम हो जाएगा, लक्ष्मी के रूप में वह सब कुछ खत्म हो और सरस्वती के रूप में वह अज्ञान की उदासी दूर होगी समृद्धि चुकाना करने में सक्षम हो और चारों ओर ज्ञान की चमक फैल जाएगा उसे . परम जीत में विश्वास के साथ, हमें इस कार्य को करने के लिए खुद को समर्पित करते हैं।

(लेखक भारतीय जनता पार्टी से जुडे हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.