धर्मेंद्र प्रधान ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए अपने संदेश में श्री प्रधान ने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। श्री प्रधान ने श्री बिजेंद्र यादव और श्री विजय चौधरी को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भी शुभकामनाएं दीं।

श्री प्रधान ने लिखा कि, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से बिहार सुशासन, विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। किसानों की समृद्धि, मातृशक्ति के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए व्यापक अवसरों के सृजन और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ ‘विकसित बिहार’ का लक्ष्य और अधिक प्रभावी रूप से साकार होगा।

श्री प्रधान ने कहा कि नई सरकार की समावेशी विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता राज्य की प्रगति को गति देगी और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी। गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published.