बिहार का सबसे बड़ा डबलडेकर फ्लाईओवर पटना में

पटना (एजेंसी) : पटना में बिहार का सबसे बड़ा डबल डेकर फ्लाईओवर बनेगा। चार जगहों पर यह फ्लाईओवर पुराने फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा। यह पुल करबिगहिया से आरंभ होकर सीधे गांधी सेतु के लिए पहाड़ी के समीप उतरेगा। इस डबलडेकर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे का काम आरंभ हो गया है। बिहार में अब तक केवल बिहार में डबल डेकर फ्लाईओवर श्रेणी में अब तक केवल एक फ्लाईओवर को राज्य सरकार ने अनुमति दे रखी है। छपरा शहर में यह बनाया जाना है। कैबिनेट से पिछले वर्ष इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट के आरंभिक सर्वे के संबंध में आधिकारिक तौर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम आरंभ हुआ है। आइआईटी, दिल्ली व कुछ अन्य कंसलटेंट को सर्वे का काम दिया गया है। सर्वे के आधार फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जानी है।
थ्रू ट्रैफिक के लिए बनना है फ्लाईओवर: करबिगहिया से गांधी सेतु तक जिस फ्लाईओवर के निर्माण पर आरंभिक सर्वे का काम आरंभ हुआ है उसके तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया गया कि वह दो लेन का होगा। पहाड़ी के ठीक पहले इसे नए बाईपास से भी कनेक्टिवटी मिलेगी।
बोरिंग रोड चौराहे पर भी फ्लाईओवर के लिए सर्वे: राजधानी में बोरिंग रोड चौराहे को भी जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वहां छोटे स्तर पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे का काम आरंभ हुआ है। बोरिंग रोड फ्लाईओवर के संबंध में बताया गया कि यह हाईकोर्ट मोड़ के पास से आरंभ होगा और बोरिंग रोड चौराहा के थोड़ा आगे गिरेगा। चौराहे के पास इसका एक आर्म उत्तर की ओर बोरिंग कैनाल रोड में गिरेगा। दक्षिण में बोरिंग कैनाल रोड से भी इस फ्लाईओवर पर चढऩे उतरने की सुविधा होगी। आरंभिक सर्वे के अनुसार जो एलायनमेंट की बात है उसके तहत यह मीठापुर आरओबी के करबिगहिया छोर से आरंभ होगा। चिरैयाटांड़ और कंकड़बाग पुल के ऊपर से होते हुए आगेे बढ़ेगा। राजेंद्र नगर व अगमकुआं फ्लाईओवर होते हुए पहाड़ी के पास गिरेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.