ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सम्पूर्ण देश में अलग अलग स्थानों पर भव्य हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में रविवार 8 फरवरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति चौक के पास 4 स्थानों पर विराट हिन्दू सम्मलेन आयोजित हुआ।
कार्यक्रमों का शुभारंभ विधिवत यज्ञों के साथ हुआ। शुरुआत में बच्चों ने सभी अतिथियों का स्वागत उनके माथे पर तिलक लगाकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात महिला मंडली ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष केंद्र छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने देवी-देवताओं और महान राष्ट्रनायकों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के इस उत्साह ने नई पीढ़ी में धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व का संचार किया, जिससे पूरा पंडाल तालियों की गूँज से सराबोर रहा।
सम्मेलनों का उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। गुरु गोविद सिंह बस्ती, सेक्टर-16 बी, निराला एस्पायर के सामने स्थित एसकेएस वर्ल्ड स्कूल में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील पंडित जी ने अपने उद्बोधन में हिंदुओं को एक जुट होने संदेश दिया और गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग और बलिदान को हिंदू समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने चारों पुत्रों का बलिदान देकर धर्म और संस्कृति की रक्षा की। उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज को साहस, त्याग और निष्ठा की ओर प्रेरित करता है।
इस विराट आयोजन में निराला एस्पायर, ला सोलारा, कासा ग्रीन्स, विक्ट्री अमायरा, गुलशन बेलिना, सुपरटेक इको विलेज 3, रॉयल कोर्ट, पंचशील ग्रीन्स 2, अजनारा ली गार्डन और आसपास की सोसाइटियों से लगभग 1600 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वीर कुँवर सिंह बस्ती, सेक्टर-16 बी में अजनारा होम्स में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज जी (बगलामुखी आश्रम हस्तिनापुर) ने अपने वक्तव्य मे हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश दिया। अलंकार जी (सह जिला बौद्धिक प्रमुख, गौतम बुद्ध नगर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया। इस कार्यक्रम में एसकेए ग्रीनआर्च, आरजी लक्ज़री होम्स, फ्रेंच अपार्टमेंट्स, राधा स्काई गार्डन, अजनारा होम्स से लगभग 1500 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश झा ने किया।
भाऊ राव देवरस बस्ती, टेकजोन 4 में स्प्रिंग मेडोस के पास तिकोना पार्क में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित कृष्णा जी महाराज पीठाधीश्वर (श्री परिवार पीताम्बर पीठ) ने हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग तथा स्वाभिमान के संरक्षण हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये। मुख्य वक्ता श्री राजेश जी (प्रांत शारीरिक प्रमुख) ने पंच परिवर्तन के बारे में अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में स्प्रिंग मेडोस, ला रेसिडेंसिया, निराला एस्टेट, पटेल निओ टाउन, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क और आसपास की सोसाइटियों से लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया । चंद्रशेखर आजाद बस्ती द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम भव्य बैंक्ट इटेडा में आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्री विनोद बंसल जी ने कहा कि हिंदुत्व के विषय को बहुत विस्तार से प्रस्तुत किया।श्री दिनेश कांडपाल जी( एडिटर)इंडिया टीवी ने सामाजिक समरसता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया और अनुज जी (आरएसएस) ने पंच परिवर्तन के विषय को रखा। इस कार्यक्रम में इटेडा, गौर सौन्दर्यम और आसपास की सोसाइटियों से लगभग 1000 लोगों ने भाग लिया । सभी अतिथियों का धन्यवाद बस्ती प्रमुख श्री अशोक शर्मा जी ने किया

