इतिहास और क्राफ्ट का मिलनः रॉयल एनफील्ड ने हैरिटेज कलेक्शन पेश किया

नई दिल्ली। आज रॉयल एनफील्ड ने अपना हैरिटेज कलेक्शन पेश किया। यह एक प्रीमियम लाईफस्टाईल वस्त्रों की रेंज है, जो ब्रांड की 125 सालों की विरासत को आधुनिक पहनावे में पिरो रही है। कंपनी की मोटरसाइक्लिंग और बुनियाद से प्रेरित इस कलेक्शन में आर्काईवल लोगो, बेहतरीन फैब्रिक्स और शानदार सिल्हुएट्स की मदद से ऐसे वस्त्र बनाए गए हैं, जो टिकाऊ भी हैं और उपयोगी भी।

इतिहास की बुनियाद पर शहर के लिए बनाया गया हैरिटेज कलेक्शन कारीगरी, उपयोगिता और शानदार डिज़ाईन की रॉयल एनफील्ड की फिलॉसफी पेश करता है। इन वस्त्रों की ड्यूरेबिलिटी, टैक्सचर और मूवमेंट बनाए रखने के लिए इनके निर्माण में कॉटन ट्विल, कैनवास ब्लेंड और स्ट्रेच होने वाले कपड़ों का उपयोग किया गया है, ताकि ये ब्रांड की व्यवहारिक प्रवृत्ति को बनाए रखते हुए आधुनिक जीवनशैली के लिए उपयुक्त हों। सिल्हुएट रेंज में रिलैक्स्ड से लेकर चुस्त डिज़ाईन तक कई वस्त्र हैं, जो स्वतंत्र गतिविधि और विज़्युअल आकर्षण में संतुलन बनाते हैं, तथा एक सदी के मैकेनिकल प्रेसिज़न को रोजमर्रा के कपड़ों में उतारते हैं।

इस कलेक्शन में ब्रांड का ऐतिहासिक लोगो जमीनी टोन के कलर पैलेट में दिया गया है। इन कपड़ों में 1910 कैनन लोगो, 1893 ‘‘मेड लाईक ए गन’’ स्लोगन और 1969 सीरीज़ 2 इंटरसेप्टर टैंक बैज को बुना गया है, एम्बॉस किया गया है, या प्रिंट किया गया है, जिससे रॉयल एनफील्ड के मैकेनिकल इनोवेशन और मोटरसाइक्लिंग की विरासत के साथ ठोस संबंध स्थापित होता है। ये संदर्भ हर वस्त्र की आधुनिक वियरेबिलिटी और सौंदर्य को बनाए रखते हुए उन्हें ऐतिहासिक संपर्क प्रदान करते हैं।

रॉयल एनफील्ड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘हैरिटेज कलेक्शन रॉयल एनफील्ड की एक सदी से अधिक समय की विरासत को वस्त्रों में पिरोने का हमारा तरीका है। इन वस्त्रों में फैब्रिक से लेकर सिल्हुएट और आर्काईवल लोगो तक हर एलिमेंट की प्रेरणा ब्रांड की डिज़ाईन लैंग्वेज से मिली है, जो प्रेसिज़न, मजबूती और सोचीसमझी कारीगरी को नमन करती है। ये वस्त्र न केवल अतीत को प्रतिबिंबित करते हैं, बल्कि लोगों को रॉयल एनफील्ड की विरासत से जोड़ने की एक सक्रिय, उद्देश्यपूर्ण एवं आधुनिक अभिव्यक्ति भी हैं। राईडर्स और स्टाईलप्रेमियों के लिए निर्मित यह कलेक्शन कारीगरी और साफ मकसद का मिश्रण पेश करता है। इसकी हर डिटेल उन लोगों को विरासत की एक कहानी सुनाती है, जो रिफाईंड डिज़ाईन का महत्व समझते हैं।’’

हैरिटेज कलेक्शन भारत में रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप और इसकी आधिकारिक वेबसाईट (https://store.royalenfield.com/) पर उपलब्ध है। यह चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.