ज़ी टीवी के नए चैट शो ‘जज़्बात… संगीन से नमकीन‘ में सेलिब्रिटीज़ की जिंदगी के सफर से रूबरू कराएगा। इस शो में गम है, खुशी है, प्रेरणा है, उम्मीद है, यादें हैं। सभी को बांधे रखेंगे मशहूर एक्टर राजीव खंडेलवाल।
क्या खास इस चैट शो में?
‘जज्बात … संगीन से नमकीन तक‘ एक दिलचस्प शो है, जहां जिंदगी से भरी बातों पर चर्चा की जाएगी। इसमें सेलेब्रिटीज अपने व्यक्तित्व के कई पहलू उजागर करेंगे, अपने नजदीकी रिश्तों पर बात करेंगे, अपने संघर्ष और जिंदगी की रोमांचक घटनाओं के बारे में बताएंगे, अपनी जीत और हार, अपनी उम्मीदों और अरमानों और अपने डर और आशंकाओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। यही बातें मुझे और आपको गेस्ट से जोड़ेंगी।
इस नए चैट शो में कितना सच होगा?
सब सच होगा। देखिए भवानाएं नहीं होंगी तो कोई जुड़ाव नहीं होगा। कुछ ऐसी बातें रोहित और राॅनित राॅय की सामने आई थी जब दोनों शो पर आए थे। वो जानकर मैं इमोशनल हो गया था।
जज्बात में कितनी बातें करेंगे?
डिजिटल मीडिया में खूब बातें होती हैं। टिवटर व फेसबुक पर आजादी है अभिव्यक्ति की, पर वो स्क्रीन की बातें होती हैं। असल बातें करने से होती हैं। बात से ही बात निकलती है। यह डिजिटल स्क्रीन में संभव नहीं।
हर बार इस शो में टीवी के आर्टिस्ट आएंगे?
नहीं। इस शो में हर क्षेत्र से सेलिब्रिटी आएंगे। हाल ही में रोहित राॅय, रोनित राॅय और दिव्यांका त्रिपाठी आईे। आप इसमें टीवी आर्टिस्ट,स्पोर्टसपर्सन, पाॅलिटिशियन, लेखक, गायक, जर्नलिस्ट को भी देखेंगे। इसके पहले सीजन में 26 ऐपिसोड होंगे।
अन्य शो की तरह क्या इस शो की सिक्रप्ट है?
इस शो की खासियत है कि इसकी कोई स्क्रिप्ट नहीं है, सिर्फ रिसर्च है। शूटिंग के दो दिन पहले मुझे रिसर्च दी जाती है। जिसमें सब होता है। मसलन फ्लां सेलिब्रिटी के साथ पहली शूटिंग में यह हुआ था, उसका फ्लां के साथ चक्कर है, उसके साथ यह विवाद था, पहली सैलरी कैसे कमाई, एक्टिंग प्रोजेक्टस के लिए कितनी स्ट्रगल की, फैन के साथ दीवानापनती…। मैं उन सबको समेटते हुए एक विचार बनता हूं। फिर उनमें जज्बातों को शामिल कर उनसे कही-अनकही बातों को जानता हूं। और उसके आधार पर जज्बात शो की शूटिंग करता हूं।
इस चैट शो के दौरान सेलिब्रिटी गेस्ट के साथ केमिस्ट्री कैसे बना पाते हैं?
गुस्सा आता है। पर इस शो में ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। यहां मैं एक आम आदमी हूं। सामने वाले के जज्बातों को जानना है। संगीन से नमकीन तक। उसे आप तक पहुंचाना है।
इस शो को होस्ट करने के आॅफर पर आपका कैसा रिएक्शन था?
काफी रोमांचित हो गया था। आॅफर के समय कहा गया कि फारुख शेख के शो जीना इसी का नाम की तरह आपको इसे होस्ट करना हैै। तब मैंने कहा कि फारुख सर जैसी जीवन को समझने की शक्ति नहीं है, ना ही उनके जैसा ठहराव है। ना ही उतना अनुभव। उनकी बात ही अलग थी। बचपन में मैंने तब्बस्सुम जी का शो देखा था फूल खिलें हैं गुलशन-गुलशन। वो यादें शो में दिखेंगी।
इस शो की खास बात क्या है?
मैं और मेरे सेलिब्रिटी गेस्ट दिल से बात करेंगे। इसमें कुछ भी बनावटीपन नहीं हैै। कोई तय स्क्रिप्ट, फाॅर्मैट नहीं है।
इस शो की टार्गेट आॅडियंस कौन है?
जो टीवी देखते हैं वही इसे टार्गेट आॅडियंस होंगे।
बाॅलीवुड और राजनीति से आप किसे शो पर बुलाना चाहेंगे?
बाॅलीवुड से कुमार गौरव। उस शख्स का स्ट्रगल कोई नहीं जानता। फ्लाॅप व हिट की उनकी स्टोरी कोई नहीं जानता। राजनीति से नरेन्द्र मोदी। इसका कारण आप खुद जानते होंगे।