मुंबई: भारतीय बैंकिंग सेक्टर में मजबूती और संतुलित विकास की मिसाल पेश करते हुए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। बढ़ती आय, सुधरती एसेट क्वालिटी और मजबूत पूंजी आधार के साथ बैंक ने न केवल ₹18,697 करोड़ का प्रभावशाली मुनाफा हासिल किया, बल्कि निवेशकों के भरोसे को भी नई ऊंचाई दी है।
बैंक के नतीजे इस बात का संकेत हैं कि रणनीतिक विस्तार, आरएएम (रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई सेगमेंट में तेज़ पकड़ और जोखिम प्रबंधन की सटीक नीति ने इसे एक स्थिर और भरोसेमंद वित्तीय संस्थान के रूप में और मजबूत किया है। ₹5 प्रति शेयर के आकर्षक लाभांश की सिफारिश के साथ बैंक ने शेयरधारकों के लिए भी मूल्य सृजन का स्पष्ट संदेश दिया है।
तेजी से बढ़ते कारोबार, घटते एनपीए और बेहतर रिटर्न रेशियो के साथ यूनियन बैंक का यह प्रदर्शन सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे संस्थान की तस्वीर है जो बदलते आर्थिक माहौल में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

