कमला मिल्स कंपाउंड में आग, कई परिवारों की खुशियां स्वाहा

मुंबई। मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग के कारण दम घुटने से 14 लोगों की मौत हो गई वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के बताया कि इस हादसे में गई जिंदगियों की वजह वहां मची भगदड़ है। इस हादसे में मरे 14 लोगों में खुशबू मेहता भी हैं जो अपना जन्मदिन मनाने सहेलियों के साथ वहां एक रेस्टोरेंट गईं थी और आग की चपेट में आ गई। खुशबू अपना 29वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने गईं थीं।
मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में लगी आग ने कई परिवार की खुशियां और सपनों को जलाकर राख कर डाला है। आग लगने की घटना के कुछ समय पहले ही खुशबू मेहता (28) ने अपने जन्मदिन का केक काटा था। किसी ने उनका केक काटते हुए वीडियो भी बनाया है। वह काफी खुश थीं। इस वीडियो का एक शीर्षक भी था जिसमें अंग्रेजी में लिखा था “हैपिएस्ट बर्थडे खुशी’। लेकिन इसके बाद सब कुछ जलकर तबाह हो गया। पुलिस ने बताया कि खुशबू की लाश को उनके पति ने पहचान लिया है।खुशबू की मौत की खबर सुनकर उनके दादा बर्दश्त नहीं कर पा रहे हैं। वो आखों में आंसू भरकर कहते हैं, ‘मेरी पोती नहीं रही। उसका जन्मदिन था। किसी ने चिंता नहीं की। इस रेस्टोरेंट के पास आग बुझाने के उपकरण नहीं थे। सिविक बॉडी और पुलिस ने कुछ नहीं किया’।
एक चश्मदीद ने बताया है मृतकों में 11 महिलाएं हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 20 से 30 साल की है। ज्यादातर के शव वाशरूम में पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है। आपको बता दें कि खुशूब के जन्मदिन की पार्टी ‘1एबव’ रेस्टोरेंट की चौथी मंजिल में चल रही थी। इसके बाद लगने की घटना हुई और जिसका धुआं चारो ओर बुरी तरह से फैल गई। रेस्ट्रोरेंट में उस समय 150 लोग मौजूद थे।
कैंपस में आग आधी रात के बाद लगी थी। फायरफाइटर ने घंटों मशक्कत कर बिल्डिंग में मौजूद लोगों को निकाल लिया गया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि 14 लोगों को बचाया नहीं जा सका। 14 मरने वाले लोगों में 11 महिलाएं थी। इनमें वों भी हैं जो खुशबू के साथ उसका बर्थ-डे सेलीब्रेट करने आईं थीं। अधिकारियों ने बताया कि रेस्टोरेंट में कई पार्टियां चल रहीं थी। इस आग की मौत दो भाई चढ़ गए, दोनो भाई अमेरिका से मुंबई छुट्टियां मनाने आए थे।अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों के शरीर पर जले का कोई निशान नहीं मिले हैं। आग के कारण मरे अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। धैर्य और विश्वा ललानी के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि दोनों भाई मुंबई दो हफ्ते पहले फैमिली फंक्शन में भाग लेने आए थे। गुरुवार की रात दोनों ने अपनी आंटी के साथ डिनर प्लान किया था और उन्होंने कई और दोस्तों को भी बुलाया था। फैमिली फ्रेंड निरवी शाह ने बताया कि डिनर पब के प्रवेश द्वार पर ही हमारी टेबल बुक थी। जब आग लगी तब हमलोग जल्दी से बाहर की तरफ भागे और मेन गेट पर पहुंच गए लेकिन जब हम नीचे पहुंच गए तो हमने देखा की प्रमीला आंटी हमारे साथ नहीं है और वो दोनों उन्हें ढूंढने वापस गए और फिर डेड बॉडी ही बाहर आई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.