सचिव महेश चंद्र ने सभी को दी बधाई

नई दिल्ली। अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा की सफल रैली आयोजन के लिए सभी प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों का कार्यक्रम सचिव महेश चंद्र साहु ने आभार प्रकट किया। महेश चंद्र साहु ने कहा कि तेली एकता रैली ऐतिहासिक रैली हुई जिसमें देश भर के लोगों ने भाग लिया। इस खास कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास, केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहित समाज के देश भर के विधायक व सांसद शामिल हुए। महेश चंद्र साहु ने सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान व स्वागत किया। महेश चंद्र साहु ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निश्चिततौर पर ऐसे आयोजन आगे भी होंगे। दिल्ली में पहली बार समाज का यह आयोजन हुआ जिसमें समाज के सभी तबके सहयोग था। महेश चंद्र साहु ने कहा कि रैली के आयोजन के दिन सुबह से लोगों का आने का तांता लगा रहा जो कार्यक्रम के अंत तक उत्साह देखते ही बना। उन्होंने कहा कि सुबह जब पटेल चौक मेट्रो से मार्च निकाला गया वहां जुटे ऐतिहासिक भीड़ ने सरकार को संदेश दे दिया। निश्चिततौर पर तेली समाज को उनका समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। गौरतलब है कि अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के अध्यक्ष, विधायक व पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के नेतृत्व में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.