मुंबई में ‘माय एलआईसी’ और ‘सुपर सेल्स साथी’ ऐप्स लॉन्च

मुंबई: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को नई ऊंचाई देते हुए माय एलआईसी (कस्टमर ऐप) और सुपर सेल्स साथी (इंटरमीडियरी ऐप) लॉन्च कर एक बड़ा कदम उठाया है। 15 अप्रैल 2026 को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में एम नागराजू, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, ने इन अत्याधुनिक ऐप्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर एलआईसी के सीईओ एवं एमडी आर दौराइस्वामी सहित वरिष्ठ प्रबंधन भी उपस्थित रहा।
माय एलआईसी ऐप पॉलिसीधारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर अपनी बीमा पॉलिसी को मैनेज करने, प्रीमियम भुगतान, रियल-टाइम बेनिफिट ट्रैकिंग, पेपरलेस लोन और  ई -केव्हाईसी जैसी सुविधाएं देता है। वहीं सुपर सेल्स साथी ऐप एजेंट्स और मार्केटिंग कर्मियों के लिए डिजिटल सेल्स टूल्स, रियल-टाइम ट्रैकिंग, एआई आधारित सुझाव और परफॉर्मेंस डैशबोर्ड जैसी सुविधाओं से लैस है।
इस अवसर पर एम नागराजू  ने कहा, “एलआईसी का डिजिटल इकोसिस्टम अब सिर्फ सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि एक मजबूत वितरण और एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म बन रहा है।” वहीं आर दुरईस्वामी ने कहा, “ये ऐप्स अब केवल सपोर्ट टूल नहीं, बल्कि ग्राहक अनुभव और एजेंट्स की कार्यक्षमता को आकार देने वाले रणनीतिक संसाधन हैं।” डाइव प्लेटफॉर्म पर आधारित ये ऐप्स एलआईसी के डिजिटल-फर्स्ट विजन को मजबूती देते हुए ग्राहकों, एजेंट्स और कर्मचारियों के लिए एक सहज, सुरक्षित और स्मार्ट बीमा अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.