पूर्वांचल वासियों ने मनाया सतगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

लुधियाना। सतगुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव पूर्वांचल जन कल्याण संगठन की तरफ से शेरपुर चौंक, लुधियाना में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस समागम में हज़ारों की गिनती में श्रद्धालुओं ने सतगुरु नानक देव जी को तथा उनकी उच्च शिक्षाओं को याद किया। पता लगा है कि पूर्वांचल वासियों को सतगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने की प्रेरणा वर्तमान नामधारी मुखी सतगुरु दलीप सिंह जी से मिली। सतगुरु दलीप सिंह जी ने उनका मार्ग दर्शन करते हुए बताया की, “सतगुरु नानक देव जी कलयुग के प्रभू अवतार हैं और हम सबके पूजनीक है। सतगुरु नानक देव जी को जो भी गुरु मानेगा उसका पार उतारा होगा।” मिश्रा जी (परधान पूर्वांचल जन कल्याण संगठन) एवं उनके साथियों ने बताया की वह सतगुरु दलीप सिंह जी के उपदेश सुनकर बहुत प्रभावित हुए, जिसमे सतगुरु दलीप सिंह जी ने गुरवाणी आधारित बताया की गुरवाणी अनुसार सतयुग में भगवान श्री वामन जी, त्रेता युग में भगवान श्री राम चंद्र जी, द्वापर में भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी और इसी लड़ी में कलयुग के अवतार सतगुरु नानक देव जी है। सतगुरु दलीप सिंह जी द्वारा यह भी बताया गया की सतगुरु नानक देव जी सांझीवालता, आपसी भाईचारे और शांति के प्रतीक है। सतगुरु नानक देव जी ने समूह मानव जाति की भलाई के लिए राह दिखाई है उस पर चलकर ही संसार का कल्याण संभव है।
आज के समय में सतगुरु नानक देव जी की उच्च शिक्षाओं को ग्रहण करके उनको मानकर ही समाज, देश और संसार में समाज में अमन-शांति का माहौल बन सकता है। सतगुरु दलीप सिंह जी के मार्ग दर्शन से जो, पूर्वांचल जन कल्याण संगठन ने सतगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया है, यह कदम हिन्दू सिखों के बीच आपसी दूरीयों को कम करने में भी सहायक सिद्ध हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.