नोएडा भाजपा में राजकुमार झा के आने से हलचल

सतीश झा

नोएडा। नोएडा महानगर भाजपा में राजकुमार झा द्वारा अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोकते ही हलचल मच गई है। इससे पहले राजकुमार झा भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद पर रहते हुये काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके है। पूर्वांचल वासियों में इनकी स्वीकारता के ही कारण स्थानीय सांसद और विधायक इनके महत्ता को समझते है। श्री झा मंडल अध्यक्ष रहने के दौरान जनसाधारण के लिये हमेशा उपलब्ध रहते थे। समाज के निचले तबके में इनकी लोकप्रियता अभी चरम पर है। स्थानीय लोगों के बीच भी अच्छी पैठ रखने के कारण ही पार्टी में इनकी पकड़ उपर स्तर तक है। अब जबकि इन्होंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है तो भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नये जोश का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं को लगता है कि उनके बीच का ही कोई व्यक्ति अब महानगर अध्यक्ष बनेगा। इनके व्यक्तित्व को देखते हुये शायद ही कोई अन्य व्यक्ति अपनी दावेदारी प्रस्तुत करे। अधिक सम्भावना है कि राजकुमार झा निरविरोध ही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो जायें। यदि कोई अन्य दावा आता भी है तो इनकी लोकप्रियता के सामने वह टीक नही पायेगा। एक सम्भावना यह बनती है कि आलाकमान अपने स्तर से यदि हस्तक्षेप करे और किसी अन्य को अध्यक्ष बना दे। लेकिन लखनऊ और दिल्ली में श्री झा के मजबूत पकड़ को देखते हुये ऐसा शायद ही हो। ज्यादातर लोगों की यही उम्मीद है कि शायद राजकुमार झा महानगर अध्यक्ष पद पर निरविरोध निर्वाचित हो जायेंगे। लेकिन इतना तो तय है कि अन्य दावेदारों में इनके कलेवर को देखते हुये खलबली मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.