त्रिपुरा के राज्यपाल से मिला एनयूजे का प्रतिनिधिमंडल

त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में मीडिया की भूमिका अध्ययन करने भेजा जाएगा एनयूजे का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के सिलसिले में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का एक प्रतिनिधिमंडल मीडिया की भूमिका का अध्ययन करने के लिए त्रिपुरा के विभिन्न इलाको का दौरा करेगा। एनयूजेआई से संबद्ध त्रिपुरा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के महासचिव प्रशांत चक्रवर्ती ने बताया कि राज्य में दो पत्रकारों की हत्या और लगातार उत्पीड़न के खिलाफ एनयूजेआई के अध्यक्ष श्री रासबिहारी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल श्री तथागत राय को एक ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि त्रिपुरा में पत्रकारों पर होने वाले हमलों के खिलाफ राज्य सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में एनयूजे के उपाध्यक्ष सुरेश उन्नीथन, सचिव भूपेन गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य शिवाकुमार, विवेक जैन, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डालिम फूकन,झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रजत गुप्ता, महासचिव शिवकुमार अग्रवाल, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के महासचिव नवीन आनंद जोशी, उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, तमिलनाडु इकाई के महासचिव जयदेवन, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशऩ ऑफ केरल के अध्यक्ष रोहित मैथ्यू, त्रिपुरा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स केमहासचिव प्रशांत चक्रवर्ती, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष दास, सुमन नाग,जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ आंध्र प्रदेश के संगठन सचिव विजयाभास्कर रेड्डी आदि शामिल थे।
त्रिपुरा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के महासचिव प्रशांत चक्रवर्ती ने बताया कि राज्य में एक राजनीतिक दल के इशारे पर पत्रकारों को लगातार धमकाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी पत्रकारों के सामने निष्पक्ष तरीके से कवरेज करना एक बड़ी चुनौती है। इसी कारण त्रिपुरा इकाई ने एनयूजे नेतृत्व से एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का अनुरोध किया है। यह प्रतिनिधिमंडल तमाम पक्षों से जानकारी लेकर चुनाव आयोग और संबधित पक्षों को सौंपेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.