नई दिल्ली। Paytm (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने वित्त वर्ष2026 में पहली बार पूरे साल का मुनाफ़ा दर्जकिया है। कंपनी का कुल रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹8,437 करोड़रहा, जबकिPAT (शुद्ध लाभ) ₹552 करोड़और EBITDA ₹502 करोड़रहा। कंपनी ने बताया कियह वृद्धिउपभोक्ता और व्यापारी भुगतान सेवाओं में बढ़ती हिस्सेदारी और AI आधारित लागत बचत की वजह से हुई है।
मार्च2026 तिमाही में Paytm का ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹2,264 करोड़रहा, जो साल-दर-साल 18% बढ़ा। इस दौरान कंपनी का मर्चेंट GMV 27% बढ़कर ₹6.5 लाख करोड़तक पहुंच गया। Paytm के सब्सक्रिप्शन मर्चेंट्स की संख्या बढ़कर 1.51 करोड़हो गई, जिसमें पिछले एक साल में 27 लाख नए व्यापारी जुड़े।
वित्तीय सेवाओं के वितरण से होने वाली आय 38% बढ़कर ₹750 करोड़पहुंच गई। कंपनी ने व्यापारी और उपभोक्ता लोन वितरण में मजबूत वृद्धिदर्जकी। वहीं, Paytm का UPI भुगतान कारोबार भी तेजी से बढ़ा, जहां ग्राहक UPI GTV 46% बढ़कर ₹5.5 लाख करोड़हो गया और मासिक ट्रांजैक्शन करने वाले यूज़र्सकी संख्या बढ़कर 7.7 करोड़पहुंच गई।

