मध्ययुग में देश को ले जा रहे हैं पीएम: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शनिवार को आखिरकार देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से यह बागडोर ली। नए पार्टी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाने साधते हुए कहा कि वह हमें वापस मध्ययुगीन काल में ले जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हो रहे समारोह में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा निर्वाचन प्रमाणपत्र राहुल को सौंपने के बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी की प्रक्रिया पूरी हुई।

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने और सोनिया गाँधी की रेटायर्मेंट की घोषणा के बाद यह माना जा रहा था रायबरेली सीट से शायद अब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेगी। लेकिन प्रियंका गांधी ने इन अटकलों पर बिराम लगाते हुए कहा है मेरी मां सोनिया गांधी एक मजबूत मां है और रायबरेली से वो खुद ही चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘अपनी मां सोनिया गांधी से मजबूत महिला कभी नहीं देखा है। उन्होंने रायबरेली सीट से खुद की दावेदारी की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि रायबरेली से मेरे चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है। मैं नहीं मेरी मां ही वहां से चुनाव लड़ेंगी। ‘
उधर ,राहुल गांधी ने शनिवार को आखिरकार देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से यह बागडोर ली। नए पार्टी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाने साधते हुए कहा कि वह हमें वापस मध्ययुगीन काल में ले जा रहे हैं। पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हो रहे समारोह में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा निर्वाचन प्रमाणपत्र राहुल को सौंपने के बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी की प्रक्रिया पूरी हुई। राहुल की ताजपोशी समारोह में पिछले 19 सालों तक पार्टी की कमान संभालने वाली उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका वाड्रा, जीजा रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पार्टी समर्थकों और कार्यकताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी कर, मिठाइयां बांटकर और नाचते-गाते हुए खुशी जाहिर की।
पार्टी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के प्रमुख एम रामचंद्रन ने उन्हें कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने जाने का सर्टिफिकेट दिया गया. इस मौके पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने पहले भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ऐसा पार्टी बने जिसका जनता से सीधा संवाद हो। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से राजनीति सीखी। राहुल गांधी ने कहा बीजेपी के लोग तोड़ते है, हम लोगों को जोड़ते हैं। आज राजनीति लोगों को कुचलने के लिए हो रही है। बीजेपी के लोग देश में आग लगाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश में खानपान को लेकर हत्याएं हो रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग देश में आग फैलाने में जुटे है। हम हर हिंदुस्तानी की आवाज की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को 21वीं सदी में लेकर गई, लेकिन आज जो प्रधानमंत्री है वह हमें मध्ययुगीन भारत में ले जाना चाहता है।
कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने कहा कि हम बीजेपी को अपने भाई-बहन की तरह मानते हैं, लेकिन हम उनके विचार से सहमत नहीं है। वह (बीजेपी) आवाजों को दबाते हैं, लेकिन हम बोलने देना चाहते है। वह हमें नीचा दिखाते हैं लेकिन हम उनका सम्मान करते है और अपना बचाव करते है।
राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद संभालने पर कहा, ‘ इस पद को ग्रहण करते समय विनम्रता के साथ यह कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा अपनी पार्टी के दिग्गजों के पदचिन्हों पर चलूंगा । ‘इसके पहले राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने के बाद सोनिया गांधी ने काफी भावुक भाषण दिया. सोनिया ने अपने भाषण में इंदिरा गांधी की हत्या और राजीव गांधी हत्या को याद करते हुए कहा कि मैं अपने परिवार को राजनीति से दूर रखना चाहती थी। उन्होंने कहा कि राजीव जी की हत्या ने मेेरी जिंदगी को बदला डाला. मेरे पति के ऊपर कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी थी। मैं अपने पति की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए राजनीति में आई। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले जब मैं कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं तब घबरा रही थी। कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी को आगे बढ़ाया। हमारी पार्टी ने 10 तक मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में प्रगतिशील सरकार दी।
राहुल हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने पहले भाषण में राहुल ने मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा, “राजनीति जनता के लिए होती है, लेकिन आज राजनीति का इस्तेमाल जनता के लिए नहीं किया जा रहा है। राजनीति का इस्तेमाल लोगों के उत्थान के लिए नहीं बल्कि उन्हें कुचलने के लिए हो रहा है। ” उन्होंने कहा कि देश के कई लोगों का हमारे समय की राजनीति से मोहभंग हो गया है क्योंकि आज राजनीति में करुणा और सच्चाई का अभाव है।
राहुल गांधी ने कहा, “भारत को कांग्रेस 21वीं सदी में लेकर गया, लेकिन आज प्रधानमंत्री इसे मध्ययुगीन काल में वापस ले जा रहे हैं। हम आज यह सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं कि व्यवसाय सामंजस्य के बिना खड़े किए जा सकते हैं। ” राहुल ने कहा, “आपके सामने एक उदाहरण है। एक बार अगर आग लग जाए तो बुझाना मुश्किल होता है। हम यही बात भाजपा के लोगों से कह रहे हैं कि अगर देश को आप आग के हवाले कर देते हैं तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। आज भाजपा ने देश भर में हिंसा की आग फैला रखी है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published.