नई दिल्ली : बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता सिंपल एनर्जी ने अपनी सीरीज B फंडिंग राउंड को पूरा करते हुए ₹250 करोड़ जुटाए हैं, जिसमें डेब्ट और इक्विटी दोनों शामिल हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व डॉ. अरोकीयास्वामी वेलुमणी के फैमिली ऑफिस ने किया, जिसमें सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ श्री सुहास राजकुमार और सह-संस्थापक एवं सीएफओ अंकित गुप्ता ने भी भाग लिया। डेब्ट पार्टनर्स HDFC बैंक और Capitar Ventures एवं अन्य NBFCs ने मिलकर ₹123 करोड़ का योगदान दिया।
इस फंडिंग का अधिकांश हिस्सा उत्पादन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और क्षमता विस्तार शामिल है। बाकी फंड्स का उपयोग सेल्स, मार्केटिंग और R&D में किया जाएगा, ताकि प्रोडक्ट रोडमैप और कस्टमर एक्सपीरियंस को और मजबूत किया जा सके। मैन्युफैक्चरिंग के स्तर पर, सिंपल एनर्जी की वर्तमान क्षमता 3000 यूनिट्स प्रति माह है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपनी बैटरी लाइन में निवेश किया है, जिसका असर अगस्त 2026 से दिखने की उम्मीद है। अगले ग्रोथ फेज को सपोर्ट करने के लिए कंपनी सेल्स, प्रोडक्शन और मार्केटिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में टीम और वर्कफोर्स का विस्तार करने की योजना बना रही है।
सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ, श्री सुहास राजकुमार ने कहा, “यह फंडिंग निवेशकों के मजबूत विश्वास को दर्शाती है। इससे हमें उत्पादन बढ़ाने, अपने Made-in- India मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने और देशभर में हमारे लंबी रेंज और बेहतर प्रदर्शन वाले स्कूटर्स की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। बाजार में हमें स्पष्ट मांग दिख रही है, जहां हमारा रेवेन्यू FY’25 में ₹40 करोड़ से बढ़कर FY’26 में ₹170 करोड़ हो गया है, यानी 4 गुना वृद्धि। इस फंड का उपयोग मुख्य रूप से क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा, जिसका लक्ष्य मार्च 2027 तक हर महीने 10,000 स्कूटर्स की बिक्री हासिल करना है। साथ ही हम R&D और मार्केटिंग में भी निवेश जारी रखेंगे। यह उपलब्धि सिंपल एनर्जी के लिए एक स्टार्टअप से एक पूर्ण EV OEM बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो ब्रांड पर भरोसा और लंबे समय में पब्लिक मार्केट्स की तैयारी को दर्शाता है।”
वर्तमान में सिंपल एनर्जी की मासिक बिक्री लगभग 1500 यूनिट्स है, और ब्रांड 38 शहरों में 71 से ज्यादा आउटलेट्स के साथ मौजूद है, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, पटना और चेन्नई शामिल हैं। कंपनी तेजी से पूरे भारत में अपने विस्तार पर काम कर रही है। आने वाले महीनों में सिंपल एनर्जी रांची, भुवनेश्वर, कटक और अन्य शहरों में विस्तार करेगी।

