चंडीगढ़ । वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 82.37 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 6.96 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 14.17 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.26 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 12.82 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.04 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है । सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 8.74 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 75,835 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है । सहकारी चीनी मिल, महम ने 8.67 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 70,950 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है ।
उन्होंने बताया कि करनाल सहकारी चीनी मिल ने 7.94 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 70,490 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 6.36 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 53,275 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पानीपत ने 6.01 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 50,750 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पलवल ने 5.63 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 47,455 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 5.67 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 48,400 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल गोहाना ने 6.36 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 47,690 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल असंध ने 7.93 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 62,450 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 9.07 प्रतिशत रही है।