तो मिजोरम चुनाव के लिए भाजपा ने खेला सलमान पर दांव

ईटानगर / नई दिल्ली। खबरें आ रही है कि मिजोरम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान दांव लगाया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मिजोरम विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि सलमान के प्रचार के लिए मिजोरम में 28 नवंबर की तारीख तय की गई है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को दी गई पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सलमान ख़ान का नाम नहीं है, लेकिन राज्य में भाजपा की कमज़ोर स्थिति को देखते हुए पार्टी को मिजोरम में सलमान ख़ान की लोकप्रियता का ही आसरा है।

सलमान ख़ान गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और अपने दोस्त किरण रिजिजू के साथ असाम रवाना हो गए और डिब्रूगढ़ से हेलीकॉप्टर के द्वारा मिजोरम जाएंगे। सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत की लुधियाना में शूटिंग चल रही है और गुरुवार को सुबह अचानक सलमान ख़ान हलवारे के एयरफोर्स स्टेशन से असम के लिए रवाना हुए। सलमान को लेने के लिए किरण रिजिजू भी हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे थे।

इससे पहले अपने साइकिल प्रेम की वजह से सलमान ने 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाई, वह भी अरुणाचल प्रदेश में। सलमान खान गुरुवार को एक इवेंट में शामिल होने अरुणाचल प्रदेश पहुंचे थे। अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में एक ‘एडवेंचर फेस्टिवल’ आयोजित किया गया था, जिसमें सलमान खान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ‘माउंटेन बाइसाइकिल रेस’ का उद्घाटन भी किया। इस साइकिल रेस में अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सलमान खान ने भी भाग लिया।

इस फेस्टिवल में सलमान ने अरुणाचल प्रदेश की ट्रेडिशनल ड्रेस भी पहनी। अब सलमान खान का चार्म ऐसा है कि वह जहां जाते हैं, उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं। ऐसा ही अरुणाचल में भी हुआ। अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सलमान खान के साथ फिल्म ’ट्यूबलाइट’ के बाल कलाकार मार्टिन रे भी मौजूद थे। इसके बाद सलमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू और राज्य के सीएम पेमा खांडू के साथ अरुणाचल एमटीबी रेस का उद्घाटन किया। इसके बाद तीनों ने 10 किलोमीटर साइकिल की सवारी की। अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती से सलमान इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने राज्य में अपनी अगली फिल्म को शूट किए जाने का वादा भी किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.