नई दिल्ली। राजनीति में कम ही लोग होते हैं, जिनकी कथनी और करनी एक सी होती है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के निगम पार्षद व पूर्व उपमहापौर विजय कुमार भगत इस विपत्ति के समय में अपने क्षेत्र की जनता के बीच लगे हुए हैं। एक भी गली सेनिटाइजेशन से अछूता नहीं रह जाए, इसके लिए प्रतिदिन सेनिटाइजेशन करवाते हैं। एक भी व्यक्ति भूखा न रह जाए, इसके लिए रोजाना सैकडों लोगांे को कच्चा राशन, ढाई सौ से तीन सौ लोगोें को भोजन का पैकेट बंटवाते हैं। साथ ही भलस्वां डेयरी समुदाय भवन में 12 से 15 हजार लोगों के लिए भोजन वितरण का कार्य लगातार जारी है। इस कार्य में महाशक्ति ग्रुप की ओर से सहयोग दिया जा रहा है।
निगम पार्षद विजय भगत का कहना है कि कोरोना महामारी के समय जिन लोगों ने भी गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा कार्य में हमारा सहयोग किया है, मैं सबके प्रति व्यक्तिगत रूप से भी आभार प्रकट करता हूं। जब देश की अधिसंख्य जनता अपने घरों में हैं, हमारे कोरोना वारियर्स अपनी जान हथेली पर लेकर आप के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। हमारे वार्ड में प्रतिदिन सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। मैं अपने और अपने साथियों के साथ लगातार इस अभियान में जुटा हुआ हूं। हमने संकल्प लिया है कि हमारे क्षेत्र में एक भी घर शेष नहीं रहेगा। हर घर, हर गली और हर मोहल्ले में होगा सेनिटाइजेशन। यह हमारा कर्तव्य है। क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ हमें अपना जनप्रतिनिधि बनाया है, उसको तो हमें पूरा करना ही होगा।
एक सवाल के जवाब में निगम पार्षद व पूर्व उपमहापौर विजय भगत ने बताया कि अपने तीन साल के कार्यकाल में भलस्वां के कूड़े के पहाड़(खत्ता )को हटाने का कार्य शुरू करवाया, जिसके लिए 93 करोड़ रुपये मंजूर की गई है। इसके साथ ही अपने क्षेत्र में 16 करोड रुपये की लागत से गोबर गैस प्लांट का कार्य शुरू करवाया। वार्ड में 4-पार्क में झूले लगाया, 2-पार्क में ओपन जिम लगवाया। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर अपने वार्ड में 11 पार्क में से 8 पार्क की बाउंड्रि,गेट,ग्रिल लगवाया गया। इसके साथ ही महिलाओं को दिक्कत न हो, इसके लिए जच्चा-बच्चा केन्द्र खुलवाया। तीन साल पहले क्षेत्र में रोड की स्थिति बेहद खराब थी। इसलिए जेजे कालोनी और भलस्वा डेरी में अपने प्रयास से 150 रोड बनवाया। जे जे कालोनी पार्ट-1 और पार्ट-2 दोनों जगह पम्प हाउस मंजूर करवाया, वर्तमान में पार्ट-1 में पम्प हाउस बनकर तेयार है। भलस्वा डेरी, जे जे कालोनी पार्ट-1 और पार्ट-2 में स्मार्ट लाईट लगवाया, अब तक 6 हाई मास्ट लाईट लगाया चुका है। हमारी कोशिश रही है वार्ड के हर पार्क में बैठने के लिए बेंच लगाया जाए। वार्ड में जे.ई. स्टोर बनाया गया है। क्षेत्र के लोगों को भलस्वा डेरी और जे जे कालोनी में 25 पुलिया बन जाने से काफी सुविधा हो रही है। खत्ते के नीचे बाउंर्डीवाल किया गया है। भलस्वा डेरी पार्क में स्टेज और गेट लगा दिया गया है। हमारे आने से पहले लोगों को बैंकिंग कार्य में दिक्कत होती था, हमने वार्ड में बैंक मंजूर करवाया।
निगम पार्षद विजय भगत ने बताया कि हमने अपने तीन साल के कार्यकाल में जे जे कालोनी पार्ट-1 में बड़े नाले बनाने का कार्य शुरू कराया। क्षेत्र के विकास के लिये समय-समय पर महापौर,उपमहापौर एवं कमिशनर का दौरा हो रहा है। जे जे कालोनी पार्ट-1 और भलस्वा डेरी में पेशाब घर को बनाया गया। क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए हमेशा निगम के कर्मचारी मुस्तैद रहते हैं। इसके साथ ही क्षेत्र की जनता को जब भी कोई समस्या आती है, मुझसे संपर्क करते हैं तो मैं अपने सामथ्र्य और पहुंच के अनुसार उनकी समस्याओ ंका समाधान कराता हूं। चाहे वह स्थानीय लोगों की समस्या हो, पूर्वांचलियों की हो या फिर मेहतनकश मजदूरों की। लोक महापर्व छठ के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए स्वयं अपने साथियों के साथ मुस्तैद रहता हूं।