भलस्वा में बहेगी स्वच्छता की बयार: विजय भगत

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के निगम पार्षद विजय भगत ने कहा है कि भलस्वा के कूडे पहाड को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। यहां के लोगों ने अब तक जो कष्ट सहा, वह अब खत्म हो जाएगा। दिल्ली नगर निगम ने इसके लिए काम करना शुरू कर दिया है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द इसे खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हमारे वार्ड में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

बता दें कि विजय भगत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री अवतार सिंह के साथ भलस्वा कूडे के पहाड का निरीक्षण कर रहे थे। वहां कूडा निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ उपमहापौर, कई वरिष्ठ अधिकारी और निगम के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद थे। महापौर ने कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.