पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है जूड शीतल: विभय कुमार झा

मधुबनी / पटना। स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्ीय अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा ने समस्त प्रदेशवासियों को जुड शीतल त्योहार की शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति को पूजने की संदेशवाहिका है। मिथिला सदा से ही प्रकृति के साथ तारतम्य बनाकर चलता रहा है। इसका वर्णन कई पुस्तकों और लोकाचार में है। उन्होंने कहा कि जुड शीतल के दिन नए अनाज का प्रयोग किया जाता है। हर किसी को चने का सत्तू बांटा जाता है। चने के बेसन से बनाई गई बडी हर घर में बनती है। घर-आंगन को गोबर से लीपा जाता है। तुलसीचैडा में जल के लिए विशेष प्रबंध किया जाता है, ताकि तुलसी का पौधा गर्मी के बढते तपिश में झुलस न पाए। मौसम में बदलाव आता है, इसलिए जल के स्रोतों की पूजा होती है। यह हमें बताता है कि जल है, तो जीवन है।

युवा भाजपा नेता विभय कुमार झा ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जिस प्रकार से पूरा मानव समाज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्राहि त्राहि कर रही है, वैसी स्थिति में यह और भी अधिक जरूरी है कि हम सब प्रकृति के साथ चलें। जो प्रकृति के अनुकूल भोजन करते हैं, उनमें इम्युनिटी पावर अधिक होती है। भारतीय लोगों में अपेक्षाकृत अधिक इम्युनिटी होती है। यही कारण है कि कोरोना का प्रभाव विश्व के दूसरे देशों के सापेक्ष भारत में काफी कम है। हालांकि, उन्हांेने इसके लिए केंद्र सरकार और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्वरित कार्रवाई को भी कारगर बताया, जिन्होंने तुरंत ही पूरे देश में लाॅकडाउन को लागू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.