रेखा शर्मा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे ललिता कुमारमंगलम की छुट्टी पर रहने के दौरान आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही थीं। केंद्र सरकार ने अब उन्हें आगामी तीन साल के लिए आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। गौरतलब है कि कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रेखा शर्मा ने मानसिक रूप से बीमार मरीजों के अस्पताल, जेल आदि का दौरा किया। संबंधित राज्यों को कारण बताओ नोटिस भी भेजे। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े कई मामलों में पीड़िताओं को न्याय दिलाने में मदद की।
शर्मा ने हाल में यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया था कि गिरिजाघरों में कन्फेशन की प्रथा को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। शर्मा (54) इससे पहले आयोग की एक सदस्य थीं और वह गत वर्ष सितम्बर में ललिता कुमारमंगलम के पद छोड़ने के बाद से आयोग की अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। वह हरियाणा की रहने वाली हैं।
एनसीडब्ल्यू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग की सदस्य के तौर पर उन्होंने देश भर में कई मनोरोग संस्थानों, संरक्षणगृहों का दौरा किया और वहां रह रही महिलाओं से संवाद किया। शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘‘यह एक बड़ा सम्मान और कर्तव्य भावना है कि मैं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का प्रभार संभालने जा रही हूं।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.