नई दिल्ली। आज, 25 जुलाई को दिल्ली मेट्रो के कुल 18 स्टेशन बंद रहेंगे। DMRC के ये स्टेशन हैं – लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास (Entry/Exit) पर रोक रहेगी। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, आवश्यकतानुसार मेट्रो ट्रेनें कुछ स्टेशनों से बिना रुके गुजर सकती हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने निर्धारित मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हालात सामान्य होने के बाद आगे की सूचना जारी की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे दिल्ली मेट्रो और संबंधित प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
FRS सिस्टम से आपराधिक रिकॉर्ड वाले 2,500 उपद्रवियों की पहचान की गई
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच, वहां तैनात फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) के ज़रिए एक अहम जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर पर आपराधिक बैकग्राउंड वाले 2,500 से ज़्यादा लोग मौजूद थे और ये अपराधी पुलिस को निशाना बनाने के लिए भीड़ में घुस रहे हैं।
20 जुलाई को हुई हिंसा के बाद जंतर-मंतर पर FRS सिस्टम लगाया गया
वे धारदार हथियारों का इस्तेमाल करके हमला कर रहे हैं। गौरतलब है कि 20 जुलाई को हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर FRS सिस्टम तैनात किया था। पिछले तीन दिनों—21, 22 और 23 जुलाई—के दौरान 2,500 से ज़्यादा उपद्रवियों की पहचान की गई और दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 15 FIR दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि यह निगरानी सिस्टम आम प्रदर्शनकारियों के लिए नहीं है, बल्कि इसका मकसद वॉन्टेड अपराधियों, भगोड़ों, हिस्ट्री-शीटर और “बदमाशों” (BCs) की पहचान करना है, जो प्रदर्शन में घुसकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते, वीकेंड पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें सामान्य समय (रात 10 बजे) से दो घंटे पहले, यानी रात 8 बजे बंद कर दी जाएंगी। न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वीकेंड तक दुकानें अब रात 8 बजे बंद हो जाएंगी। यह फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण बनी स्थिति को देखते हुए पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है।”

