5 शेड्स आॅफ लव’ का आकर्षण होंगी सोनल चौहान

मुंबई। बॉलीवुड की हसीनाएं फिल्मों के साथ—साथ म्यूजिक वीडियोज में नजर आती रहती हैं। यह कोई नया शगल नहीं है। अब सोनल चौहान को ही लें, जो जे पी दत्ता निर्देशित पलटन में भी काम कर रही हैं और साथ ही अनुभव सिन्हा निर्देशित म्यूजिक वीडियो का भी आकर्षण होंगी। अमेरिकी कामुक फिल्म 50 शेड्स आॅफ ग्रे की फ्रचाइजी से प्रेरित इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल ‘5 शेड्स आॅफ लव’ होगा। जुबिन नौटियाल द्वारा बनाए गए पहले दो एकल में सोनल दिखेंगी। पहली बार सोनल कुछ अलग अंदाज में दिखेंगी जिसका उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अनुभव सिन्हा लंबे समय बाद संगीत वीडियो निर्देशित कर रहे हैं। वह पांच म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू करने के लिए पिछले सप्ताह लंदन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.