नई दिल्ली। इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वाइस प्रेसिडेंट रंजीत कुमार ने देश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आज विश्व को बुद्ध की बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उनके द्वारा बताए रास्ते अहिंसा और सेवा भाव को जीवन में समाहित करने की जरूरत है। भगवान बुद्ध की बताए गए शिक्षा में शांति और करुणा सेवा भाव जीवन मूल्यों पर काफी प्रभाव छोड़ा है और यह वर्तमान में और ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। रंजीत कुमार ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश प्रेम और भाईचारे के और आगे ले जाने की जरूरत है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आईसीसीआई की ओर से देशवासियों को संदेश है कि उनके बताए गए रास्ते पर हम चलें जिसका प्रभाव विश्व की संस्कृतियों पर भी पड़े। बुद्ध द्वारा बताए गए अहिंसा और करुणा का संदेश से दुनिया भर में मानवता प्रेरित होता रहेगा।

