नई दिल्ली / टीम डिजिटल। वियतनाम के नए दौर की एयरलाइंस वियतजेट ने भारत और वियतनाम के बीच सीधी उड़ानों का परिचालन आरंभ करने की घोषणा की है। पहली बार नई दिल्ली से हो चिन मिन सिटी और हनोई के नए रूट पर नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी। इस लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, एयरलाइंस अपने तीन “गोल्डन डेज” के दौरान सुपर-सेविंग टिकटों की पेशकश कर रही है जिसकी कीमत 9 रुपये से शुरू हो रही है। गोल्डन डेज एयरलाइंस द्वारा एक विशेष प्रमोशन है जिसे 20 अगस्त से 22 अगस्त 2019 तक चलाया जा रहा है।
वियतजेट के वाइस प्रेसिडेंट श्री गुयेन थान सोन ने भारत के रूट पर पहली बार फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा, “हम भारत और वियतनाम, दो देशों, के बीच सीधी उड़ानें शुरू कर और अपनी सेवाओं का विस्तार भारत में करने से काफी प्रसन्न है। भारत हमारे लिए प्राथमिकता के आधार पर काफी महत्वपूर्ण बाजार है। हमारे लगातार बढ़ते नेटवर्क में भारत के रूट का जुड़ना काफी अहमियत रखता है। भारतीय यात्रियों को आरामदायक माहौल में यात्रा का बेहतरीन अनुभव कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम उन्हें उन्नत तकनीक वाले आधुनिक विमानों के साथ विश्वस्तरीय सेवाओं, वियतजेट के विमान पर शानदार मेजबानी का उन्हें ऑफर दे रहे हैं।”
नई दिल्ली से हनोई और हो चिन मिन सिटी तक सीधी उड़ान सेवा से दोनों देशों के बीच व्यापारिक और पर्यटन संबंधी अवसरों के पनपने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नए रूट भारत को वियतजेट के निरंतर फैलते हुए फ्लाइट नेटवर्क से जोड़ेंगे। इससे भारत दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के देशों के अलावा कई अन्य देशों से जुड़ेगा। इन देशों में इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाइलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान और चीन आदि शामिल हैं।
वियतनाम की इस एयरलाइंस, वियतजेट का संचालन नए दौर की एयरलाइंस के तौर पर किया जा रहा है। वियतजेट उपभोक्ताओं को लचीले और कम कीमत के टिकट के साथ अलग-अलग सुविधाएं भी मुहैया करा रहा है। वियतजेट के विमान सुरक्षा, प्रसन्नता, वहनीयता और समय की पाबंदी के मूल सिद्धातों के तहत दोनों देशों के बीच उड़ान भरेंगे। वियतजेट अपने नए विमानों से अपने उपभोक्ताओं को उड़ान का शानदार अनुभव मुहैया कराता है। इसके साथ ही विमान की सुरक्षित सीटें, सभ्य और शिष्ट स्टाफ और क्रू मेंबर्स भी उपभोक्ताओं को अच्छा अनुभव प्रदान करते हैं। इसके साथ ही फ्लाइट पर विशेष रूप से तैयार मेन्यू भी मिलता है, जिसमें नौ तरह के स्वादिष्ट भोजन में से उपभोक्ता अपनी पसंद का भोजन ऑर्डर कर सकते है। इसके अलावा एयरलाइंस ग्राहकों को न केवल फ्लाइट के दौरान, बल्कि प्रत्येक फ्लाइट के पहले और बाद में लाभदायक ऐड-ऑन सर्विसेज मुहैया कराती है।
