बॉलीवुड पर आधारित गेम शो को होस्ट करते नज़र आएंगे प्रतिभाशाली मनीष पॉल

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। जब भी किसी शो को होस्ट करने की बात आती हैं तो सबसे पहला नाम अगर किसी का आता हैं तो वह हैं अभिनेता मनीष पॉल का, जिनके पास अपने चतुर और मजाकियां अंदाज में किसी भी शो को शानदार और जानदार बना देने का हुनर मौजूद है. मनीष जिस तरह से शो को आगे बढ़ाते हैं और ऑडियंस के साथ घुलमिल जाते हैं, वह उन्हें अन्य होस्ट से काफी अलग बना देता हैं. अपने चिरपरिचित अंदाज के कारण ही मनीष एंटरटेनमेंट  इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा प्रभावी और डिमांडेबल होस्ट बने हुए हैं. बहुमुखी प्रतिभा के धनी मनीष पॉल हालिया में एक डांस रियलिटी शो को होस्ट करते नज़र आ रहे हैं. इसके बाद वो अपने नए शो मूवी-मस्ती विथ मनीष पॉल में नज़र आएंगे. यह शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला है.

जी टीवी के साथ अपने इस नए अनुबंध को लेकर मनीष ने कहा कि ” मैं जी टीवी के साथ एक लम्बा सफर तय कर चुका हूँ. इस सफर के दौरान  DID L’il मास्टर्स, सा रे गा मा पा और चैनल के लिए कई अवार्ड शो को होस्ट करने का मौका मिला. जब चैनल मेरे पास इस इंट्रेस्टिंग कांसेप्ट लेकर आया तो मैं मना नहीं कर सका. यह शो एक तरह से बॉलीवुड फिल्मों और उनके फेन्स को समर्पित हैं. इस तरह का कांसेप्ट मैंने पहले कभी नहीं सुना.

इस पारिवारिक फ़िल्मी शो के अलावा हर हफ़्ते चार बॉलीवुड सेलेब्रिटी शो का हिस्सा बनेंगे जो कि आम आदमी के साथ उनके पार्टनर के रूप में इस शो में भाग लेंगे और यह साबित करने का प्रयास करेंगे कि उनका फ़िल्मी ज्ञान सबसे अधिक है. यहाँ उनके फ़िल्मी ज्ञान और प्यार को परखा जाएगा, जहां हर कदम पर इन शरारती परिवारों को एक नए चैलेन्ज का सामना करना पड़ेगा. और बेशक  इस मज़ेदार शो को होस्ट करने वाले है हमारे चहिते होस्ट मनीष पॉल.

Leave a Reply

Your email address will not be published.