|
|
Jan 23, 2020, 4:22 PM (1 day ago) |
नई दिल्ली। इटालियन Piaggio ग्रुप के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और भारत में छोटे वाणिज्यिक वाहनों की अग्रणी निर्माता पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. (PVPL) ने आज BSVI उत्पादों की अपनी संपूर्ण श्रृंखला का प्रदर्शन किया। “द परफॉर्मेंस रेन्ज” नामक डीजल और वैकल्पिक ईंधन, दोनों की श्रृंखला प्रदर्शन के लिये रखी गई थी। डीजल श्रृंखला में 7केडब्ल्यू की पावर और 23.5 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करने वाले 599CC इंजन के साथ बिलकुल नया पावर पैक था। 5-स्पीड गियर बॉक्स और नये एल्युमिनियम क्लच वाला इंजन भार वहन की अधिक क्षमता रखता है, जिससे ट्रिप का समय कम होता है। उन्नत कार्गो श्रृंखला में बड़ा केबिन है, जो चालक के लिये बेहतर हेड रूम और जगह देता है, ताकि उसकी उत्पादनशीलता बढ़े। यात्री श्रृंखला में नये सुरक्षा द्वार हैं। वैकल्पिक ईंधन श्रृंखला में 230सीसी 3-वाल्व हाई-टेक इंजन के साथ उद्योग का सबसे परिष्कृत ड्राइव-ट्रेन है। ग्राहक शहरी परिवेशों में बेहतर चालन के साथ अत्यधिक सुगम और धीमी आवाज की राइड का अनुभव कर सकते हैं।
|
|
|||

