घबरायें नहीं, अब अनिवार्य चिकित्सकीय यात्राओं के लिए ‘ओला इमरजेंसी’ लॉन्च

गुरुग्राम। ओला ने आज अपने एप पर ‘ओला इमरजेंसी’ के लॉन्च की घोषणा की है। इस एप की मदद से हरियाणा सरकार के सहयोग में अपने प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य चिकित्सा यात्राओं की सुविधा दी जाएगी। यह नई कैटेगरी ऐसे नागरिकों को सुविधाजनक, विश्वसनीय और सुरक्षित परिवहन प्रदान करेगा, जिनका चिकित्सकीय उद्देश्यों के लिये अस्पताल तक पहुँचना जरूरी है।

‘ओला इमरजेंसी’ आज से ही ऐसी कारों के एक समर्पित नेटवर्क के साथ गुरूग्राम में उपलब्ध है जिनमें मास्क और सैनिटाइजर्स हैं और जिन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित ड्राइवर चलाएंगे। लोग ‘‘ओला इमरजेंसी’’ कैटेगरी को सिलेक्ट कर अपने एप से कैब बुक कर सकते हैं और शहर के अस्पतालों की सूची से अपना ड्रॉप लोकेशन एंटर कर सकते हैं। सेवा प्रदान करने के लिये एप पर करीब 100+ अस्पताल मैप किये गये हैं, ताकि घर से अस्पताल और अस्पताल से घर की यात्रा सुनिश्चित हो सके।

ओला के प्रवक्ता और कम्‍युनिकेशंस प्रमुख आनंद सुब्रमण्यिन ने कहा, ‘‘चिकित्सकीय आवश्यकताओं के लिये अस्पताल की यात्रा वर्तमान समय में भी टाली नहीं जा सकती। ओला इमरजेंसी के साथ हम ओला एप के माध्यम से शहर के अस्पतालों तक और वहां से यात्रा की सुविधा दे रहे हैं। हम लोगों की सेवा के लिये मिलकर काम करने का अवसर देने हेतु हरियाणा सरकार के आभारी हैं। शहर के करीब 100+ अस्पताल मैप किये जा चुके हैं, जिनके साथ ‘ओला इमरजेंसी’ उपलब्ध होगी और लोगों को ऐसी चिकित्सकीय यात्राओं के लिये एक विश्वसनीय, सुविधाजनक और सुरक्षित परिवहन समाधान प्रदान करेगी, जिनके लिये एंबुलेन्स जरूरी नहीं है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ओला यह सुनिश्चित करते हुए राइड का स्वच्छ एवं सुरक्षित अनुभव दे रहा है कि नेटवर्क पर रजिस्टर्ड सभी ड्राइवर पार्टनर्स उचित स्वच्छता उपायों का पालन करने के लिये प्रशिक्षित हों, जैसे मास्क पहनना और हैण्ड सैनिटाइजर्स का बार-बार उपयोग करना, जो कारों में ही मिलेंगे। हम यह सुनिश्चित करने के लिये विभिन्न राज्य सरकारों के साथ निकटता से काम करना जारी रखेंगे कि विभिन्न शहरों के लोग अनिवार्य चिकित्सकीय सहायता तक पहुँचने के लिये यह सेवा प्राप्त कर सकें।’’

यह कैटेगरी गुरूग्राम में लॉन्च होने से पहले बेंगलुरू, विजाग, भुवनेश्वर, नासिक और वाराणसी में लॉन्च हो चुकी है और शीघ्र ही अन्य प्रमुख शहरों में भी लॉन्च की जाएगी। ओला यह सुनिश्चित करने के लिये प्रशासन के साथ काम करना जारी रखेगा कि सभी समर्पित ड्राइवर और कारें अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों जैसे मास्क और सैनिटाइजर्स से सुसज्जित हों। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सेवा का उपयोग गैर-कोविड चिकित्सकीय यात्रा के लिये हो, जिसमें एंबुलेन्स की जरूरत नहीं है, जैसे डायलिसिस, कीमोथेरैपी, निर्धारित चेक-अप्स और शारीरिक चोट, आदि। ग्राहकों से रेट कार्ड के अनुसार नाम मात्र का किराया लिया जाएगा, ताकि ड्राइवर पार्टनर्स को उनकी सेवा का भुगतान किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.