DHL Express की ‘राखी एक्सप्रेस’ फिर शुरू, अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर 50% की छूट

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर विदेश में रह रहे अपनों तक राखी और उपहार पहुंचाने के लिए DHL Express ने अपनी विशेष पहल ‘Rakhi Express’ को फिर शुरू किया है। इसके तहत भारत से विदेश भेजे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर ग्राहकों को 50 प्रतिशत की फ्लैट छूट दी जा रही है।

यह ऑफर 27 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रोमो कोड DHLRAKHI50 का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्राहक देशभर में मौजूद DHL Express और Blue Dart Retail Service Points, MyDHL+ या DHL Express Customer Service के माध्यम से अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

220 से अधिक देशों तक पहुंच

DHL Express भारत को 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों से जोड़ता है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, SMS और ईमेल नोटिफिकेशन तथा On Demand Delivery जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है।

कंपनी के अनुसार, अलग-अलग देशों और महाद्वीपों में रहने वाले परिवारों के लिए राखी, उपहार या कोई छोटा-सा त्योहार से जुड़ा सामान भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होता है। ‘Rakhi Express’ का उद्देश्य ऐसे व्यक्तिगत पलों को आसान, किफायती और सुविधाजनक बनाना है।

‘दूरी को रिश्तों के बीच बाधा नहीं बनने देना’

DHL Express के भारत में कमर्शियल वाइस प्रेसिडेंट संदीप जुनेजा ने कहा कि रक्षाबंधन ऐसा अवसर है, जब अपनों से दूरी कुछ ज्यादा महसूस होती है। विदेश भेजी गई राखी या उपहार आकार में छोटा हो सकता है, लेकिन उसमें भावनाएं बहुत बड़ी होती हैं।

उन्होंने कहा कि DHL Express हर वर्ष देखता है कि भारत में परिवार विदेशों में रहने वाले अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। ‘Rakhi Express’ के जरिए कंपनी इस जुड़ाव को थोड़ा और आसान बनाना चाहती है।

ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

ग्राहक इस ऑफर की जानकारी के लिए DHL Express के टोल-फ्री नंबर 1800 30 345 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा DHL की वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है या MyDHL+ के जरिए शिपमेंट की कीमत जानकर सीधे बुकिंग की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.