हनी बनी ‘वॉट्स योर समर प्‍लान?’ के साथ करेंगे बच्‍चों का मनोरंजन

नई दिल्ली। सोनी YAY! के दर्शकों के लिये यह एक रोमांचक सफर होने वाला है, क्‍योंकि इस साल अप्रैल महीने में यह चैनल अपने 3 साल पूरे करेगा। उन्‍होंने गर्मियों की इन लंबी छुट्टियों में सभी बच्‍चों को सरप्राइज देने का सोचा है। चैनल ने अपने शानदार तीन साल पूरे कर लिये हैं, ऐसे में सोनी YAY! इसी तरह अपने बेहतरीन मल्‍टी-जोनर तथा मल्‍टीलिंग्‍वल पेशकश जारी रखेगा। दर्शकों के लिये उनके ‘वॉट्स योर समर प्‍लान?’ कैम्‍पेन के माध्‍यम से नन्‍हें दर्शकों को हंसने, खुश होने का एक नया बहाना मिल सकता है और अपनी पूरी छुट्टियों में वे हर दिन कुछ नया सीख सकते हैं।

फैन्‍स को बेहतरीन अनुभव मिलेगा, क्‍योंकि सोनी YAY! ने सोचा है कि ढेर सारी मस्‍ती के साथ नये एपिसोड्स का बड़ा बैंक देने के वादे को पूरा किया जाये। पूरी छुट्टियों के दौरान यह चैनल बच्‍चों का मनोरंजन करने को तैयार है। मस्‍ती और शरारतों से भरपूर ‘हनी बनी का झोलमाल’, चौंका देने वाला ‘किको एंड सुपर स्‍पीडो’ का एक्‍शन और ‘पाप-ओ-मीटर’ की गुदगुदा देने वाली घोस्‍ट कॉमेडी के इस चैनल पर पहले से ज्‍यादा एपिसोड्स होंगे। इन नये एपिसोड्स के अलावा, सोनी YAY! ‘हनी एंड बनी’ की 8 नई फिल्‍मों का प्रीमियर करेगा। यह चैनल जून में  ‘पाप-ओ-मीटर’ की 1 फिल्‍म के साथ अप्रैल-मई के दौरान इन आठों फिल्‍मों का प्रीमियर करेगा।

 

 

 

सोनी YAY! के साथ मस्‍ती के ये पल कभी खत्‍म नहीं होंगे क्‍योंकि अब इसके दर्शक एंड्राइड प्‍ले पर किको एंड सुपर स्‍पीडो गेम का मजा ले सकते हैं। यह गेम पहले ही 4 मिलियन डाउनलोड के आंकड़े पर पहुंच चुका है। हनी बनी के फैन्‍स को भी मस्‍ती का मौका मिलने वाला है क्‍योंकि सोनी YAY! इन गर्मियों में अपना अब तक का पहला मोबाइल गेम लॉन्‍च करने वाला है। ‘वॉट्स योर समर प्‍लान?’ कैम्‍पेन के माध्‍यम से यह चैनल गर्मी की पूरी छुट्टियों में अपने नन्‍हें दर्शकों को उनके फन और एंटरटेनमेन्‍ट का डेली डोज देगा। बच्‍चों के लिये मस्‍ती का एकमात्र ठिकाना होने और कई सारे टच पॉइंट पर बच्‍चों के लिये नयी दुनिया रचने वाला, सोनी YAY!  विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म पर उनके फेवरेट टून्‍स प्रस्‍तुत करने को तैयार है। पूरी गर्मियों में और उसके बाद भी यह जारी रहेगा।

 

इस चैनल पर नये कंटेंट की पेशकश के साथ नॉन-स्‍टॉप कंटेंट होगा, वहीं बच्‍चे अलग-अलग डिजिटल पहल के तहत अपने फेवरेट टून्‍स का भी मजा ले पायेंगे। सोनी YAY! ने बच्‍चों के लिये इस तरह का प्‍लान बनाया है। सोनी YAY! अपना अब तक का पहला डिजिटल आईपी- YAY!  समर कैंप लॉन्‍च करेगा। यह वीडियोज का एक बड़ा बैंक होगा,  जिसमें बच्‍चों के लिये आर्ट एंड क्राफ्ट, जुम्‍बा, स्‍टोरी टेलिंग जैसे टॉपिक होंगे। बच्‍चे मस्‍ती के साथ सीख भी पायेंगे।

चैनल ने खासतौर से बेहद टैलेंटेड आर्ट जीनियस- ललॉन को शामिल किया है। ललॉन 10 हिस्‍से में बनी सीरीज करेंगे, जिसमें घर पर मौजूद चीजों से आसान लेकिन मजेदार तरीके से बच्‍चे अपनी आर्ट स्किल को निखार पायेंगे। ये वीडियोज़ सोनी YAY! के यूट्यूब, फेसबुक और इंस्‍टाग्राम कम्‍युनिटीज पर दिखाये जायेंगे। अन्‍य वर्कशॉप में होगा, समर कैम्‍प विथ योगा एक्‍सपर्ट साक्षी खरबंदा, गार्डनिंग की विशेषज्ञ स्मिता खरबंदा, भारत की पहली जुम्‍बा एजुकेशन स्‍पेशलिस्‍ट सुचेता पाल, साइंस वर्कशॉप एक्‍सपर्ट शशांक करम और ‘लिटिल रीडर्स नूक’ से स्‍टोरीटेलिंग बाय देवकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.