नई दिल्ली। वर्तमान समय संकट का है। हर कोई हैरान-परेशान है। घरों में लोग बंद हैं। काम धंधा बंद है। मेहनतकश मजदूर कल तक अपने मेहनत से कमाते खाते थे, वे आज घरों में रहने को मजबूर हैं। इस मजबूरी में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पडता है। दिहाडी मजदूरों के सामने रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे लोगों की मदद समाजसेवी राकेश गुप्ता कर रहे हैं। स्वयंसेवी संस्था युवा फाउण्डेशन के माध्यम से जुडकर वे सैकडों लोगों तक राशन पहुंचा चुके हैं। बुराडी विधानसभा के अलावा जहां माॅडल टाउन, नरेला, बादली आदि क्षेत्रों में वे लगातार जरूरतमंदों का मदद कर रहे हैं। वे कहते हैं कि दिल्ली को बेहतर बनाने में सबसे अधिक इन्हीं मजदूरों ने श्रम किया है। आज यदि किसी कारणवश ये अपने घरों में खाली बैठने को मजबूर हैं, तो हम लोगों को इनकी सेवा करनी चाहिए। ये लोग मेहनती हैं, दोबारा से उठ खडे होंगे।
युवा फाउण्डेशन के अध्यक्ष नंद किशोर चौधरी कहते हैं कि हमें बेहद खुशी होती है कि राकेश गुप्ता जैसे समाजसेवी और उद्यमी हमारे साथ हैं। हमने जब भी अपने क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य किया है, ये हमेशा तत्पर होते हैं। चाहे पौधारोपण का कार्य हो, बुराडी में यमुना किनारे सफाई अभियान हो, विद्यापति समारोह सहित दूसरे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हों, सभी में ये बढ चढकर हिस्सा लेते हैं। कोरोना महामारी के दौरान राकेश गुप्ता ने सैकडों परिवारों तक राशन पहुंवाया है। हमारी संस्कृति में अन्नदान महादान कहा गया है। किसी भूखे को खाना खिलाने से बेहतर कोई पुण्य दूसरा नहीं माना गया है। इस तरह से राकेश जी पुण्य के सहभागी बनते जा रहे हैं। यह गर्व की बात है। समाज में लोगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

