नई दिल्ली। जिस हिसाब से देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ रहा है, वह चिंता की बात है। बीते करीब दो महीने से लोग कोरोना से जूझ रहे हैं। ऐसे में कई समाजसेवी अपने स्तर पर राहत अभियान चला रहा है। स्वयंसेवी संस्था सोसायटी फाॅर डिसेब्लिटी एंड रिहेबिलेशन स्टडीज के निदेशक अजय कुमार कर्ण ने दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्रों में बीते दो महीने से राहत अभियान चला रहे हैं। संस्था की ओर से जरूरतमंदों को कच्चा राशन, मास्क, सेनिटाइजर, दवा आदि का वितरण किया जा रहा है। कई लोगों को चिकित्सीय सुविधाओं में सहायता भी कराई जा रही है।
समाजसेवी अजय कुमार कर्ण ने कहा कि हमारी संस्था शुरुआत से ही वंचितों के लिए काम करती आ रही है। मुख्य रूप से हमने समाज के उपेक्षित विकलांगों के लिए काय्र किया। संस्था के मानद अध्यक्ष डाॅ जी एन कर्ण के अथक प्रयास से विकलांगों का मुद्दा अंतर्राष्ट्ीय स्तर पर उठाया गया है। उन्हें समाज के मुख्यधारा से जोडने के लिए कई जागरूकता अभियान भी हमारी संस्था ने चलाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कोरोना से लडने का है। जो लोग दैनिक मजदूरी करते हैं अथवा निम्न आयवर्ग के हैं, उनके साथ भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। जैसे जैसे लाॅकडाउन में ढील दी जाएगी, उन्हें अपने कामों की ओर लौटना पडेगा। उस समय मास्क अनिवार्य होगा। इसलिए हमने बीते दो महीने से दक्षिणी दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में चावल, आटा, दाल आदि का वितरण किया। लोगों के बीच मास्क बांटे। जरूरतमंदों को सेनिटाइजर दिया। इस कार्य में हमें कई लोगों का सहयोग भी प्राप्त हुआ है, हम सभी के प्रति आभारी हैं।
